Pranit More : विवाद के बाद पहली बार सामने आए प्रणित मोरे
Pranit More : ₹370 बिरयानी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह लोगों की नाराजगी और आलोचना को पूरी तरह जायज मानते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से माफी मांगते हुए एक और मौका देने की अपील की।

https://www.instagram.com/reel/DZg3gbLRE-y/?igsh=MW9lbGszNGE1NGJhMQ==
IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला
Pranit More : ‘मैं बहक गया था, यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी’
वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा कि शो के दौरान दर्शकों के साथ बातचीत करते समय उनसे “लैप्स इन जजमेंट” हो गया। उन्होंने स्वीकार किया कि एक कॉमेडियन के तौर पर उनके पास माइक और मंच की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह सही समय पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध नहीं कर सके। उन्होंने कहा, “मैं चाहता तो उस वक्त उसे रोक सकता था या उसके बयान का विरोध कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी और जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे मैं दिल से माफी मांगता हूं।”
Pranit More : पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही
प्रणित मोरे ने अपने वीडियो में बताया कि उनके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसमें वह पुलिस और संबंधित अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए बड़ा सबक है और भविष्य में वह अपने कंटेंट और जिम्मेदारियों को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे।
Pranit More : क्या है ₹370 बिरयानी विवाद?
यह विवाद एक लाइव स्टैंड-अप शो के दौरान शुरू हुआ, जहां दर्शकों में मौजूद एक युवक ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। युवक ने बताया कि उसने एक लड़की को ₹370 की चिकन बिरयानी खिलाई थी और बाद में उसके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद प्रणित मोरे और दर्शक हंसने लगे। प्रणित ने इसे “पीक गुड़गांव कंटेंट” बताते हुए युवक को 5000 रुपये का इनाम भी दिया और बाद में इस क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
Pranit More : वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना हुई। कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति असम्मानजनक और असहमति को हल्के में लेने वाला कंटेंट बताया। विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे और शो में मौजूद युवक हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दोनों को समन जारी किया है।
Pranit More : बेहतर इंसान बनने का किया वादा
वीडियो के अंत में प्रणित मोरे ने कहा कि वह इस पूरे विवाद से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें एक मौका दिया जाए ताकि वह एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार कॉमेडियन के रूप में खुद को साबित कर सकें।

