Aditi Yadav Controversy : राजनीतिक विरोध में परिवारों और बच्चों को निशाना बनाए जाने की निंदा,तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज, IT एक्ट भी शामिल
Aditi Yadav Controversy : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव पर सोशल मीडिया में अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीति गरमा गई है। सपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद कानपुर के साइबर क्राइम थाने और अन्य स्थानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा कर अदिति यादव की छवि खराब करने का प्रयास किया गया. मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है. आरोप है कि पोस्ट में अदिति यादव के खिलाफ चोरी और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े गलत दावे किए गए थे. साथ ही एक फोटो को एडिट कर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा…शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी तथ्यों पर आधारित थी और इसका उद्देश्य सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना था.
Aditi Yadav Controversy : इस पूरे मामले में पुलिस ने भारत कुमार पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद कुमार यादव को नामजद किया है. इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 336(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है…पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट की फॉरेंसिक जांच और डिजिटल ट्रेसिंग की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पोस्ट किस डिवाइस और लोकेशन से अपलोड की गई थी…उधर इस पूरे मामले में सियासत भी गरमा गई है यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर अदिति यादव के साथ सहानुभूति जताई है। साथ ही दावा किया कि इस काम के पीछे किसी सपा नेता का ही हाथ है।अब वार पलटवार के बीच बड़ा सवाल तो यही है कि राजनीती में पारिवारिक रूप से किसी व्यक्ति की छवि ख़राब करना या किसी के निजी मामले को राजनीती का हिस्सा बनाना क्या सही है ? इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट…
read more : Dry Fruits for Strong Bones : हड्डियों को बनाना चाहते हैं मजबूत? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट

