Health Services Expansion : सरकार का प्रयास, सभी को मिले बेहतर इलाज ,HVP टीकाकरण अभियान में अभूतपूर्व उपलब्धि
Health Services Expansion : स्वस्थ नागरिक, समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार राज्य के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार और निवेश किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए हर नागरिक तक बेहतर इलाज की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री केयर योजना, जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम जैसी योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को निःशुल्क एवं सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Health Services Expansion : स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता तथा मेडिकल शिक्षा में सीटों की वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल के कैबिनेट निर्णयों में भी स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण स्वीकृतियां दी गई हैं। सरकार का फोकस केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण पर भी है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ मध्यप्रदेश बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एयर एंबुलेंस जैसी सेवाएं गंभीर मरीजों के लिये वरदान बन रही है।
Health Services Expansion : सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए शुरु किए गए HVP टीकाकरण अभियान में मध्यप्रदेश ने देशभर में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में सिर्फ 60 दिन में 7 लाख 63 हजार से अधिक पात्र बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 28 फरवरी 2026 को प्रदेशव्यापी HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान का लक्ष्य 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 8 लाख बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा लाखों वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई गई हैं और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है।।।
read more : Shankaracharya Fake FIR : शंकराचार्य पर रामभद्राचार्य के शिष्य के दबाव में आशुतोष ने कराई थी फर्जी FIR! अब बताई सच्चाई

