,

Encroachment in Weekly Market: खंधौरा हाट बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Encroachment in Weekly Market

Encroachment in Weekly Market: सरपंच भुनेश्वरी सिरदार ग्रामीणों के साथ पहुंचीं कलेक्ट्रेट, कार्रवाई की मांग

Encroachment in Weekly Market: जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खंधौरा की सरपंच भुनेश्वरी सिरदार ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और साप्ताहिक हाट बाजार में बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बाजार स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि खंधौरा का साप्ताहिक हाट बाजार क्षेत्र के लगभग 50 गांवों के लोगों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां किसान, सब्जी विक्रेता और छोटे व्यापारी अपने उत्पादों की बिक्री कर आजीविका चलाते हैं। लेकिन लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण बाजार की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

Encroachment in Weekly Market: अतिक्रमण से व्यापारियों को हो रही परेशानी, सीमांकन कर हटाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बाजार स्थल पर हो रहे कब्जों के कारण व्यापारियों को दुकान लगाने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है बल्कि बाजार में आने वाले ग्रामीणों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

read also: West Bengal TMC Rebellion बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर: दोफाड़ होने की कगार पर TMC, NDA को समर्थन दे सकता है बागी गुट

सरपंच भुनेश्वरी सिरदार ने प्रशासन से मांग की है कि हाट बाजार स्थल का सीमांकन कर तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो हाट बाजार की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है, जिससे क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)