By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Student Scholarship : सीएम डॉ. यादव ने जारी किए अहम निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद
मध्य प्रदेश

MP Student Scholarship : सीएम डॉ. यादव ने जारी किए अहम निर्देश, कहा- लोगों को सब्सिडी और लोन दिलाने में करें मदद

Swadesh News
Last updated: June 8, 2026 8:35 pm
By Swadesh News
Share
6 Min Read
MP Student Scholarship CM OBC Minority Welfare Review
MP Student Scholarship CM OBC Minority Welfare Review
SHARE

MP Student Scholarship : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 जून को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा उद्यम व स्वरोजगार योजना में दी जाने वाली सब्सिडी व ऋण सहायता सुलभ व समय में देकर उसके उपयोग की मॉनीटरिंग भी की जाए।

Contents
MP Student Scholarship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षाMP Student Scholarship : जल्द से जल्द पूर्ण हों लंबित घोषणाएंMP Student Scholarship : विज्ञान के प्रति विकसित करेंगे सोचMP Student Scholarship : पहली बार मेस की सुविधाये भी जानिए INDIA Block Meeting 2026 : एकजुटता के संदेश, क्या खत्म होगा क्लेश ?

विभाग अपनी विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण कराने के अलावा संबंधित हितग्राही को बैंक से समुचित सब्सिडी-ऋण दिलाने में भी हितग्राही का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृतियां उसी वर्ष तय तारीख तक आवश्यक रूप से वितरित कर दी जाए, जिस वर्ष में वह छात्रवृत्ति देय है। इसके लिए विभाग के अधिकारी स्कूल शिक्षा-उच्च शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय करके काम करें।

MP Student Scholarship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को सहज, सुलभ व समय पर लाभ देना होना चाहिए, इसके लिए किसी भी तकनीकी समस्या या अन्य प्रक्रियात्मक त्रुटियों का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी प्रकार की वक्फ संपत्तियों की एंट्री केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘उम्मीद पोर्टल’ पर आवश्यक रूप से की जाए तथा वक्फ संपत्तियों से संबंधित भूमि विवादों के निराकरण के लिए लगातार मॉनीटरिंग कर उनका सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि ‘उम्मीद पोर्टल’ में वक्फ सम्पत्तियों की एंट्री के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है।

MP Student Scholarship : जल्द से जल्द पूर्ण हों लंबित घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय लंबित घोषणाओं को प्राथमिकता से जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए। विभागीय जांच निर्धारित समय सीमा में पूरी कर समुचित निराकरण करें। सभी निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मासिक-मासिक अंतराल पर विस्तृत समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में ही पूरा किया जाए।

बैठक में बताया गया कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की सभी विभागीय योजनाओं की जरूरतमंदों-आवेदकों को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक ‘वर्चुअल वाइस असिस्टेंस टूल’ विकसित किया जा रहा है। साथ ही ‘डिजिटल मार्केटिंग फॉर प्रमोटिंग डिपार्टमेंटल एक्टिविटी’ के तहत विभाग ‘डिजिटल मार्केटिंग’ के जरिए विद्यार्थियों को ‘एमपी ऑनलाइन’ के जरिए जागरूक भी कर रहा है। उन्होंने इस विभागीय नवाचार को ‘एमपी ई-सेवा पोर्टल’ से जोड़ देने के निर्देश दिए, ताकि ओबीसी सहित अन्य सभी वर्ग के विद्यार्थियों को उनके लिए संचालित रोजगारपरक एवं स्वरोजगार स्थापना से जुड़ी योजनाओं की जानकारी का लाभ मिल सके।

MP Student Scholarship : विज्ञान के प्रति विकसित करेंगे सोच

बैठक में प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ई. रमेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में जल्द ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिमुलेटरी स्पेस सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के विद्यार्थियों एवं नागरिकों में वैज्ञानिक सोच तथा अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अभिरूचि विकसित करना है।

इस सेंटर के सुचारु संचालन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा मप्र काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (मैपकास्ट) से सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के 12वीं पास युवाओं को सैन्य बल एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों-पुलिस-होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसिंयों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह योजना प्रदेश के 20 जिलों में चलाई जारही है। इसमें 4 हजार युवाओं के सहभागिता की है। प्रशिक्षण का समापन 30 जून को होगा।

MP Student Scholarship : पहली बार मेस की सुविधा

बैठक में बताया गया कि दिल्ली छात्रगृह योजना में सुधार कर शिष्यवृत्ति राशि 1550 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है। लाभार्थियों की संख्या भी सालाना 50 से बढ़ाकर 300 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के इतिहास में ओबीसी के छात्रावासों में पहली बार विभाग द्वारा मेस की सुविधा का आरंभ किया जा रहा है। विभागीय 31 कन्या छात्रावासों को आदर्श छात्रावास के रूप में विकसित किया गया है। शेष 24 छात्रावासों के लिए 20.50 करोड़ रुपए की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के लिए चयन मापदंडों में सुधार कर अब 8 मापदंडों के अनुसार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जा रहा है। पहले सिर्फ क्यूएस रैकिंग बेस्ट एकल मापदंड के आधार पर चयन किया जाता था। सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना में 4500 प्रशिक्षणार्थियों को संभाग स्तर पर प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारों के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसी साल जुलाई-अगस्त से यह कोचिंग प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय छात्रावासों में भी कई नवाचार किए गए हैं।

ये भी जानिए INDIA Block Meeting 2026 : एकजुटता के संदेश, क्या खत्म होगा क्लेश ?

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWSओबीसी छात्रावास में मेस सुविधाछात्रों को समय पर छात्रवृत्ति वितरणपिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षामध्यप्रदेश में एपीजे अब्दुल कलाम स्पेस सेंटरयुवाओं को लोन और सब्सिडी सहायताशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजनासरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजनासीएम मोहन यादव के नए निर्देश
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Shourya Chakra 2026 president-droupadi-murmu-awards
देश- विदेश

Shourya Chakra 2026 : राष्ट्रपति ने वीर जवानों को शौर्य चक्र से किया सम्मानित, छग के पुलिस अधिकारी भी शामिल

By Swadesh News
मध्य प्रदेश

Overseas Scholarship Scheme : मध्यप्रदेश की छात्रवृत्ति योजना से साकार हुआ सपना, बालाघाट के राजवर्धन का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में चयन

By Rajkumar Rajkumar Sisodiya
INDIA Block Meeting 2026 opposition-unity strategy
Pin Postस्वदेश एजेंडा

INDIA Block Meeting 2026 : एकजुटता के संदेश, क्या खत्म होगा क्लेश ?

By Rakhi Verma Executive Editor
मध्य प्रदेश

HPV Vaccination : एचपीवी टीकाकरण में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास, 7.63 लाख से अधिक बालिकाओं को लगा टीका

By Rajkumar Rajkumar Sisodiya

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Shourya Chakra 2026 president-droupadi-murmu-awards
Shourya Chakra 2026 : राष्ट्रपति ने वीर जवानों को शौर्य चक्र से किया सम्मानित, छग के पुलिस अधिकारी भी शामिल
June 8, 2026
Overseas Scholarship Scheme : मध्यप्रदेश की छात्रवृत्ति योजना से साकार हुआ सपना, बालाघाट के राजवर्धन का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में चयन
June 8, 2026
INDIA Block Meeting 2026 opposition-unity strategy
INDIA Block Meeting 2026 : एकजुटता के संदेश, क्या खत्म होगा क्लेश ?
June 8, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?