By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > INDIA Block Meeting 2026 : एकजुटता के संदेश, क्या खत्म होगा क्लेश ?
Pin Postस्वदेश एजेंडा

INDIA Block Meeting 2026 : एकजुटता के संदेश, क्या खत्म होगा क्लेश ?

Rakhi Verma Executive Editor
Last updated: June 8, 2026 8:15 pm
By Rakhi Verma Executive Editor
Share
8 Min Read
INDIA Block Meeting 2026 opposition-unity strategy
INDIA Block Meeting 2026 opposition-unity strategy
SHARE

Rakhi Verma Executive Editor

INDIA Block Meeting 2026 : नई दिल्ली में हुई इंडिया (INDIA) ब्लॉक की बैठक में विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ आगामी रणनीतियों, एनडीए सरकार को घेरने और पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखने पर चर्चा की । इंडिया ब्लाक के लिए ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है जिसमे कई बड़े दिग्गज शामिल हुए। बैठक में 5 प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी जिसमें कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं, और वोट की लूट जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का निर्णय लिया है । नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई इस मीटिंग ममता के शामिल होने से कई कयास लगाये जा रहे है…जैसे…

Contents
INDIA Block Meeting 2026 : बैठक में 5 बिन्दुओं पर चर्चाINDIA Block Meeting 2026 : 6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा…

इंडिया ब्लॉक की बैठक, सब कुछ सेट ?
5 बिन्दुओं पर मंथन,कितने बदलेंगे समीकरण ?
TMC को झटका, बनेगी इंडिया गठबंधन का हिस्सा ?
इंडिया गठबंधन की रणनीति, बीजेपी को दे पायेगी चुनौती ?
बैठक पर सियासत, पक्ष-विपक्ष में दिखी कड़वाहट

हाल ही मे अपने 58 विधायकों और 21सांसदों के बागी होने के बाद ममता अलग थलग पड़ गई है, क्या वो कांग्रेस का हाथ थामेंगी या गठबंधन से जुड़ेगी ये बड़ा सवाल है… ऐसे में तमाम दिगाजों का जमावड़ा,शरद पवार की एक जुट रहने की अपील बीजेपी और आगामी चुनाव में कितना बदलाव लाएगी इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक पर aaj सभी की नजरे रही | बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी शामिल हुए | इनके साथ ही जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले समेत कई दिग्गज बैठक में शामिल हुए | शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े | बैठक में 25 दलों के 34 नेता और निर्दलीय राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी शामिल हुए। तकरीबन 2 घंटे से ज्यादा चली बैठक के बाद दोपहर 3 बजे INDIA ब्लॉक की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा- बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी है।

INDIA Block Meeting 2026 : बैठक में 5 बिन्दुओं पर चर्चा

• SIR और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर INDIA गठबंधन सीजेआई को लेटर भी लिखेगा
• नीट और सीबीएसई मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा
• महंगाई बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
• 8 अगस्त को अगली बैठक हैदराबाद में होगी
• अब हर दो महीने में विपक्ष और ब्लॉक की बैठक होगी

आज की बैठक की अहम कड़ी ममता बनर्जी भी मानी जा रही है, 58 बागी विधायकों के बाद अब करीब 21 सांसदों ने भी ममता से दूरी बनाने का मन बना लिया है जो tmc के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, बागी सांसदों का कहना है कि लोकसभा में वे अपने नेता के रूप में अभिषेक बनर्जी को नहीं बल्कि काकोली घोष को चाहते हैं…

इतना ही नहीं TMC में टूट के मुख्य कारण पार्टी के भीतर का असंतोष, केंद्रीय नेतृत्व (विशेषकर अभिषेक बनर्जी) के कामकाज का तरीका, और लंबे समय तक सत्ता में रहने के कारण नेताओं की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं मानी जा रही है ऐसे में कयास लगाये जा रहे है की ममता कांग्रेस से हाथ मिला सकती है…. बहरहाल तमाम दिग्गजों का एक मंच में आना इंडिया ब्लाक के लिए बड़ी ताकत हो सकता है लेकिन बीजेपी इससे इत्तेफाक नहीं रखी | इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर दिनभर पक्ष विपक्ष की प्रतिक्रियाओं दौर चला |

#WATCH | Delhi | After the INDIA bloc meeting, Congress National President Mallikarjun Kharge says, "The Union government should immediately call an all-party meeting to discuss the precarious current economic situation, unemployment, price rise and farmers' issue and other… pic.twitter.com/yNlytlKjBZ

— ANI (@ANI) June 8, 2026

INDIA ब्लॉक की पिछली बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई थी। यानी, पूरे 2 साल बाद गठबंधन के नेता एकसाथ जुटे हैं। इधर, महाराष्ट्र के बारामती में NCP-SCP चीफ शरद पवार ने कहा कि मौजूदा समय में ब्लॉक के सभी दलों को एकजुट रखना सबसे जरूरी है।
बाइट : शरद पवार, NCP-SCP चीफ

इंडिया गठबंधन से 3 साल में 3 बड़ी पार्टियां अलग हुईं जिनमे jdu,aap औरdmk शामिल है INDIA ब्लाक 6 राज्यों में साथ चुनाव लड़ा और 6 में साथ नहीं रहा| इंडिया ब्लॉक 2023 में बना। इस दौरान एक लोकसभा और मई 2026 तक 13 विधानसभा चुनाव हुए। 2024 लोकसभा चुनाव में कुल 543 सीटों में से मिलकर 234 सीटें जीतीं। 6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा…

INDIA Block Meeting 2026 : 6 राज्य जहां INDIA ब्लॉक मिलकर लड़ा…

• जम्मू-कश्मीर (2024): नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा और सरकार बनाई
• झारखंड (2024): JMM, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई
• महाराष्ट्र (2024): इंडिया ब्लॉक राज्य में महाविकास अघाड़ी के तौर पर लड़ा, लेकिन हारा
• बिहार (2025): RJD-कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के साथ महागठबंधन के तौर पर लड़ा, लेकिन हारा
• तमिलनाडु (2026): चुनाव से पहले कांग्रेस DMK गठबंधन का हिस्सा थी
• सीट बंटवारा भी हुआ था, लेकिन सत्ता में नहीं आ सके
• पुडुचेरी (2026): कांग्रेस ने DMK, VKC के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन सत्ता नहीं मिली

INDIA Block Meeting 2026 : 6 राज्य जहां गठबंधन साथ नहीं लड़ा

• हरियाणा (2024): कांग्रेस और AAP का गठबंधन नहीं हुआ
• कांग्रेस ने अपने सहयोगी CPI(M) के साथ चुनाव लड़ा, जबकि AAP अलग मैदान में थी, सभी हारे
• अरुणाचल प्रदेश (2024): कांग्रेस ने अपने दम पर चुनाव लड़ा, हार मिली
• दिल्ली (2025): कांग्रेस और AAP ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, कोई गठबंधन नहीं था, हार मिली


• असम (2026): कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के रूप में चुनाव मैदान में थी, हार मिली
• केरलम (2026): कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई
• पश्चिम बंगाल (2026): TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से इनकार किया
• हालांकि कांग्रेस को वाम दलों का साथ मिला
• 2024 में आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था
• लेकिन चुनाव हारी

बहरहाल इंडिया गठबंधन की बैठक से विपक्ष ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है…देखना ये होगा ये एकता आगामी चुनाव में कितनी सफल होगी और बीजेपी के बढ़ते जनधार पर कैसे ब्रेक लगाएगी |

ये भी जानिए MP Jan Kalyan Shivir : 12-18 जून के बीच जनकल्याण शिविरों का आयोजन, योजनाओं का मिलेगा लाभ, समस्याओं का होगा समाधान

TAGGED:2026 की राजनीति में विपक्ष की रणनीतिCongress Opposition UnityHindi NewsINDIA Alliance StrategyINDIA Bloc Latest NewsINDIA Block Meeting 2026INDIA गठबंधन की अगली बैठक हैदराबाद विपक्षी एकता पर शरद पवार का बयान TMC संकट और INDIA गठबंधनINDIA ब्लॉक की दिल्ली बैठक के प्रमुख मुद्देMallikarjun Kharge MeetingMamata Banerjee NewsOpposition Alliance MeetingOpposition Unity 2026Opposition vs BJPpolitical news IndiaRahul Gandhi NewsTODAY NEWSइंडिया ब्लॉक की बैठक में क्या फैसले हुएक्या विपक्ष भाजपा को चुनौती दे पाएगा ममता बनर्जी और कांग्रेस के रिश्तेममता बनर्जी की INDIA गठबंधन में भूमिकाविपक्षी दलों की नई रणनीति 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Rakhi Verma Executive Editor
Follow:
राखी वर्मा एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार और स्वदेश न्यूज़ की कार्यकारी संपादक हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 23 वर्षों से अधिक का उल्लेखनीय अनुभव है, और वे राजनीतिक और रक्षा संबंधी बहसों पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं। स्क्रीन पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को व्यापक रूप से सराहा जाता है। पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

AI Jobs 2026
व्यापार - रोज़गार

AI Jobs 2026: AI की दुनिया में नया ट्रेंड: प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग से आगे बढ़ी लूप इंजीनियरिंग, बढ़ रही विशेषज्ञों की मांग

By Yoganand Shrivastava
https://swadeshlive.com/aaj-ka-panchang-26-july-2026/
Pin Postधर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, द्वादशी तिथि, प्रदोष व्रत और जयापार्वती व्रत का महत्व

By Priyanshi Soni
Hostel Inspection
मध्य प्रदेश

Hostel Inspection: ग्वालियर में छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण

By Yoganand Shrivastava
PM Modi Mann Ki Baat
दिल्ली

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: कारगिल के वीरों को नमन, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?