By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > MP Jan Kalyan Shivir : 12-18 जून के बीच जनकल्याण शिविरों का आयोजन, योजनाओं का मिलेगा लाभ, समस्याओं का होगा समाधान
Pin Postमध्यकाल

MP Jan Kalyan Shivir : 12-18 जून के बीच जनकल्याण शिविरों का आयोजन, योजनाओं का मिलेगा लाभ, समस्याओं का होगा समाधान

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 8, 2026 2:52 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
5 Min Read
MP Jan Kalyan Shivir 12-to-18-june-2026
MP Jan Kalyan Shivir 12-to-18-june-2026
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

MP Jan Kalyan Shivir : केंद्र के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार का फोकस नारी, युवा, किसान और गरीब कल्याण की योजनाओं पर हैं। प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में गरीब और जनकल्याण के लिये वो सभी प्रयास कर रही है। जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो जनता तक पहुंचे ही, साथ ही सुशासन की दृष्टि से एक नजीर भी पेश की जा सके। इसी क्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में 12 से 18 जून के बीच हर विकासखंड और नगरीय निकाय मुख्यालय पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Contents
MP Jan Kalyan Shivir : मोहन सरकार का ‘मिशन जन कल्याण’, सरकार की प्रतिबद्धता, जनकल्याण प्राथमिकताMP Jan Kalyan Shivir : 12-18 जून के बीच जनकल्याण शिविरों का आयोजन, योजनाओं का मिलेगा लाभ, समस्याओं का होगा समाधानMP Jan Kalyan Shivir : सरकार की प्राथमिकता में सुशासन, जनकल्याणMP Jan Kalyan Shivir : जनकल्याण शिविरों की प्रमुख विशेषताएंये भी जानिए MP Sahkarita Model : सहकारिता से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता से सशक्त बनेंगे किसान

MP Jan Kalyan Shivir : मोहन सरकार का ‘मिशन जन कल्याण’, सरकार की प्रतिबद्धता, जनकल्याण प्राथमिकता

इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनहितकारी योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों तक लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। राज्य सरकार चाहती है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसलिए शिविरों में पंजीयन, स्वीकृति और लाभ वितरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। इन शिविरों में राजस्व, पंचायत, नगरीय निकाय, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

MP Jan Kalyan Shivir

MP Jan Kalyan Shivir : 12-18 जून के बीच जनकल्याण शिविरों का आयोजन, योजनाओं का मिलेगा लाभ, समस्याओं का होगा समाधान

नागरिक अपनी शिकायतें, आवेदन और समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मानना है कि जनकल्याण शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनेंगे। साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने और लंबित मामलों के निपटारे में भी मदद मिलेगी। शिविरों में लंबित शिकायतों के निराकरण पर भी विशेष फोकस रहेगा।

MP Jan Kalyan Shivir : सरकार की प्राथमिकता में सुशासन, जनकल्याण

अभियान के तहत जनकल्याण शिविरों के साथ स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधारोपण और योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों (आईएचएचएल) के लिये भी हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा अभियान में चिन्हांकित योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को दर्ज करने एवं निराकरण संबंधी कार्यवाही सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत लंबित प्रकरणों, राजस्व मामलों और अन्य जनशिकायतों के निराकरण के लिए शिविर अवधि में विशेष अभियान चलाया जायेगे।।

MP Jan Kalyan Shivir : जनकल्याण शिविरों की प्रमुख विशेषताएं

• सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे जनता तक पहुंचाने की तैयारी।
• 12 से 18 जून के बीच प्रदेशभर में लगेंगे जनकल्याण शिविर।
• प्रदेश के हर विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर आयोजन।
• पात्र लेकिन वंचित हितग्राहियों की पहचान कर उनका पंजीयन।


• केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण।
• आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर समाधान।
• विभागीय मैदानी अमले की मदद से हितग्राहियों तक सीधी पहुंच।
• शिविर में आम नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनी जाएंगी।
• विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, त्वरित मिलेगा समाधान।
• पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहेगा जोर।
• प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद को मिलेगा बढ़ावा।


• जिले के प्रत्येक विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर आयोजन।
• योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ समस्याओं का त्वरित निराकरण।
• शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्ति होंगे लाभान्वित।
• आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा।
• शिविरों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विकास एवं प्रगति की प्रदर्शनी लगेगी।

ये भी जानिए MP Sahkarita Model : सहकारिता से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता से सशक्त बनेंगे किसान

TAGGED:CM Helpline MPCM Mohan YadavGovernment Schemes MPHindi NewsMohan Yadav GovernmentMP government schemesMP Jan Kalyan ShivirMP Welfare CampsTODAY NEWSजनकल्याण अभियानजनकल्याण शिविर 2026मध्य प्रदेश जनकल्याण शिविरमुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरलोक सेवा गारंटी अधिनियमशिकायत समाधान शिविरसरकारी योजनाओं का लाभ
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

dharmendra-pradhan-resignation-neet-ug-controversy
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Dharmendra Pradhan : शिक्षा मंत्री नहीं रहे प्रधान, इस्तीफे से निकला समाधान

By Rakhi Verma Executive Editor
CJP Central Govt Agreement say jp-nadda
दिल्लीदेश- विदेश

CJP Central Govt Agreement : CJP और केंद्र सरकार के बीच बनी सहमति, जेपी नड्डा ने दिया भरोसा, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई

By Swadesh News
Bihar Bandh
बिहार

Bihar Bandh बिहार बंद का शेखपुरा में मिला-जुला असर, चौक-चौराहों पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

By Yoganand Shrivastava
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट: पेपर लीक और परीक्षा घोटालों पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia Assembly By Election : जनसभाओं में मुख्यमंत्री की हुंकार, कांग्रेस पर वार, उपचुनाव में दिग्गजों का प्रचार, कौन होगा दमदार ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?