By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Trade Forum : म.प्र. बना वैश्विक निवेश और निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ी ‘मेड इन एमपी’ की मांग, सीएम डॉ. यादव ने किया ट्रेड फोरम का शुभारंभ
मध्य प्रदेश

MP Trade Forum : म.प्र. बना वैश्विक निवेश और निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ी ‘मेड इन एमपी’ की मांग, सीएम डॉ. यादव ने किया ट्रेड फोरम का शुभारंभ

Swadesh News
Last updated: June 6, 2026 9:03 pm
By Swadesh News
Share
8 Min Read
SHARE

Swadesh News

MP Trade Forum : इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार मंच का भव्य आगाज, अगले 5 साल में विकसित होंगे 6 नए औद्योगिक कॉरिडोर।

MP Trade Forum : इंदौर: मध्यप्रदेश तेजी से भारत के नए वैश्विक निवेश एवं निर्यात केंद्र के रूप में उभर रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार एवं निवेश फोरम-2026’ (India-LAC Trade and Investment Forum) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस ऐतिहासिक मंच पर मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर विशेष रूप से तैयार किए गए डिजिटल प्लेटफार्म और वेबसाइट का शुभारंभ किया। साथ ही, दोनों क्षेत्रों के साझा व्यापार पर केंद्रित मैगजीन ‘द बिजनेस टायकून्स’ का विमोचन भी किया।

Contents
MP Trade Forum : इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन व्यापार मंच का भव्य आगाज, अगले 5 साल में विकसित होंगे 6 नए औद्योगिक कॉरिडोर।MP Trade Forum : लैटिन अमेरिकी देशों में ‘मेड इन एमपी’ का डंका: ₹3,835 करोड़ का निर्यातMP Trade Forum : उद्योगों के लिए असीम अवसर : 1.25 लाख एकड़ का रेडी-टू-यूज़ लैंड बैंकMP Trade Forum : इंदौर-पीथमपुर बने फार्मा के ग्लोबल हबMP Trade Forum : 45% महिला उद्यमियों द्वारा संचालित हैं राज्य के स्टार्ट-अप्सMP Trade Forum : प्राचीन सिल्क मार्ग से लेकर ‘पचमामा’ संस्कृति का जुड़ावMP Trade Forum : वैश्विक राजदूतों ने की मध्य प्रदेश की मुक्तकंठ से सराहनाMP Trade Forum : कार्यक्रम में इन प्रमुख दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति
MP Trade Forum

MP Trade Forum : लैटिन अमेरिकी देशों में ‘मेड इन एमपी’ का डंका: ₹3,835 करोड़ का निर्यात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैश्विक व्यापार जगत में राज्य की मजबूत मौजूदगी के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि विगत वित्त वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश का लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को निर्यात बढ़कर 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। “ये आंकड़े लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियन देशों में ‘मेड इन इंडिया’ के साथ-साथ ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों को मिल रहे स्नेह, विश्वास और बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। मध्यप्रदेश खुले दिल से निवेशकों का स्वागत करता है, यहाँ निवेश करना बड़े लाभ का सौदा है।”

MP Trade Forum

प्रदेश के निर्यात की रीढ़ बनकर उभरे प्रमुख क्षेत्र और देश निम्नलिखित हैं :

प्रमुख उत्पाद : फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग उत्पाद, प्लास्टिक उत्पाद, जंबो बैग (FIBC), कृषि आधारित उत्पाद और विनिर्माण क्षेत्र।

प्रमुख व्यापारिक भागीदार देश : ब्राजील, मेक्सिको, चिली, डोमिनिकन रिपब्लिक, अर्जेंटीना, पेरू और कोलंबिया।

MP Trade Forum : उद्योगों के लिए असीम अवसर : 1.25 लाख एकड़ का रेडी-टू-यूज़ लैंड बैंक

मुख्यमंत्री ने विदेशी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश असीम अवसरों की धरती है, जहाँ स्थिर, पारदर्शी और उद्योग-फ्रेंडली नीतियां लागू हैं। राज्य की मजबूत औद्योगिक रीढ़ को दर्शाते प्रमुख बिंदु :

लैंड बैंक : उद्योगों के लिए 1.25 लाख एकड़ से अधिक का ‘रेडी-टू-यूज़’ लैंड बैंक उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी : 5 लाख किलोमीटर से अधिक का सुदृढ़ सड़क नेटवर्क और अत्याधुनिक रेल-हवाई कनेक्टिविटी।

आगामी योजना : अगले 5 सालों में 6 प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जो मालवा से बुंदेलखंड और निमाड़ से विंध्य तक कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगे।

बिजली और खनिज : एमपी एक बिजली सरप्लस राज्य है जिसकी क्षमता 31,000 मेगावाट से अधिक है (30% क्लीन एनर्जी)। साथ ही देश में सर्वाधिक हीरा, मैंगनीज और चूना पत्थर यहीं उपलब्ध है।

MP Trade Forum : इंदौर-पीथमपुर बने फार्मा के ग्लोबल हब

मुख्यमंत्री ने इंदौर और पीथमपुर की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि ये दोनों क्षेत्र आज फार्मास्यूटिकल्स का ग्लोबल हब बन चुके हैं। यहाँ निर्मित दवाएं ब्राजील, पेरू और चिली जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में धूम मचा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेक्सिको में चल रहे ‘ऑटो नियरशोरिंग’ के इस दौर में मध्यप्रदेश सबसे भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बन सकता है। इसके अलावा, राज्य क्यूबा के विश्व प्रसिद्ध बायोटेक एवं फार्मा अनुसंधान के साथ मिलकर चिकित्सा क्षेत्र में नए नवाचार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

MP Trade Forum

MP Trade Forum : 45% महिला उद्यमियों द्वारा संचालित हैं राज्य के स्टार्ट-अप्स

मुख्यमंत्री ने राज्य की सामाजिक और प्रशासनिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर आज देश का सबसे तेजी से बढ़ता आईटी और स्टार्ट-अप हब है। राज्य के 6 हजार से अधिक स्टार्ट-अप्स में से 45 प्रतिशत से अधिक का संचालन महिला उद्यमियों द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने ‘जन विश्वास अधिनियम’ लागू किया है, जिसके तहत 108 पुराने और जटिल नियमों को पूरी तरह समाप्त या सरल कर दिया गया है।

MP Trade Forum : प्राचीन सिल्क मार्ग से लेकर ‘पचमामा’ संस्कृति का जुड़ाव

इंदौर के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने सुशासन से मालवा को नई पहचान दी थी। इंदौर प्राचीन काल में भी सिल्क मार्ग के जरिए दुनियाभर से व्यापार का बड़ा केंद्र था। उन्होंने भारत और लैटिन अमेरिका की सांस्कृतिक समानताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह लैटिन अमेरिका की प्राचीन संस्कृतियों ने मदर अर्थ (पचमामा) को पूजा, वैसे ही हम भारतवासी पंच तत्वों और प्रकृति के कण-कण को पूजते हैं।

MP Trade Forum : वैश्विक राजदूतों ने की मध्य प्रदेश की मुक्तकंठ से सराहना

कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे भारत में उरुग्वे के राजदूत श्री अल्बर्टो एंटोनियो गुआने अम्ब्रेला ने कहा कि ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ में मध्यप्रदेश ने हमेशा से वैश्विक जगत को आकर्षित किया है। उरुग्वे ने भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया है और यह आयोजन दोनों क्षेत्रों के बीच निवेश का एक उत्कृष्ट टर्निंग पॉइंट साबित होगा। ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के फाउंडर और ग्लोबल प्रेसीडेंट डॉ. जितेंद्र जोशी ने स्वागत भाषण में बताया कि इस फोरम में 15 देशों के व्यापार प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, जिसका मूल उद्देश्य ग्लोबल साउथ को समृद्ध और मजबूत बनाना है। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम और उद्योग केंद्रित 18 कस्टमाइज्ड पॉलिसियां लागू हैं।

MP Trade Forum

MP Trade Forum : कार्यक्रम में इन प्रमुख दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी सहित लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के कई शीर्ष राजनयिक मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं :

श्री अल्बर्टो एंटोनियो गुआने अम्ब्रेला (राजदूत, उरुग्वे)

श्री जेवियर मैनुअल पॉलिंच वेलाद्रे (राजदूत, पेरू)

श्री अलोंसो कोरिया मिगुएल (राजदूत, पनामा रिपब्लिक)

श्री गुइलेर्मो रुबियो फुनेस (राजदूत, अल-सल्वाडोर)

श्री जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा (राजदूत, क्यूबा)

श्री उमर लिसैंड्रो कास्टानेडा सोलारेस (राजदूत, ग्वाटेमाला)

श्री धरमकुमार सीराज (उच्चायुक्त, गुयाना)

श्री थियोडोरो माल्डोनाडो (राजदूत, इक्वाडोर)

श्री एडोल्फो गार्सिया एस्ट्राडा (महावाणिज्य दूत, मेक्सिको, मुंबई)

read more : MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

TAGGED:chattisgarhforum 2026Hindi NewsIndoreIndore NewsMadhya Pradesh NewsMPMP Trade ForumMP Trade Forum 2026newsPITHAMPURpithampur newsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्य प्रदेश

MP New Chief Secretary: अशोक बर्णवाल बने नए कार्यवाहक मुख्य सचिव, जानें कौन हैं 1991 बैच के IAS अधिकारी

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
https://swadeshlive.com/mbbs-ayush-counselling-career-options/
मध्य प्रदेश

MBBS की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?