By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश,जनभागीदारी से बन रहा हरित समृद्ध मध्यप्रदेश
मध्यकाल

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश,जनभागीदारी से बन रहा हरित समृद्ध मध्यप्रदेश

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 5, 2026 3:56 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
4 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

World Environment Day : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का शुभारंभ ,हरित आवरण बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाने संकल्प

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यभर में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिए 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए गए।सीएम डॉ. मोहन यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी विषय से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को एवं इन्टैक द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन भी किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों, सर्कुलर इकॉनॉमी तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी प्रदर्शन और प्रस्तुतिकरण किया गया।

World Environment Day : विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और जन-भागीदारी आधारित पौधारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिला स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष आयोजन संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘इंस्पाइर्ड बाइ नेचर, फॉर क्लाइमेट एंड फॉर अवर फ्यूचर’ व देशव्यापी संदेश ‘नॉउ फऱॉर क्लाइमेट’ पर केंद्रित है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास लक्ष्यों पर विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरणविदों ने अपने विचार रखे। यह आयोजन प्रदेश में पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने और समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। राज्य सरकार जल स्रोतों के पुनर्जीवन, हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही है।।।।।

World Environment Day : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से विश्व पर्यावरण दिवस पर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आहृवान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं। भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है। स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं। प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें।

READ MORE : Gold Silver Price 05 June 2026 : सोने-चांदी में आई नरमी, चांदी ₹5,000 से ज्यादा टूटी, सोना भी फिसला

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradeshworld environment day
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

BADWANI
मध्य प्रदेश

BADWANI: सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

By Isa Ahmad
CM MEET
मध्य प्रदेश

CM MEET: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

By Isa Ahmad
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?