By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > अग्निपथ > Madhya Pradesh UCC : मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी,जनता से मांगे सुझाव, मसौदा होगा तैयार
अग्निपथ

Madhya Pradesh UCC : मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी,जनता से मांगे सुझाव, मसौदा होगा तैयार

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 2, 2026 5:56 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
3 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

Madhya Pradesh UCC : ‘समानता और न्याय की दिशा में बड़ा कदम’,सरकार के फैसले पर सियासी संग्राम तेज

Madhya Pradesh UCC : उत्तराखंड, गुजरात और असम में समान नागरिक संहिता UCC लागू होने के बाद अब मध्य प्रदेश में भी इसे लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार UCC लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए जनता से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं। सरकार ने सुझाव जुटाने के लिए एक समिति का गठन किया है, जो विभिन्न वर्गों और समुदायों से राय ले रही है। राज्य सरकार का कहना है कि UCC लागू होने से विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू होगा। मुख्यमंत्री ने UCC पोर्टल लॉन्च कर आमजन से सुझाव देने की अपील भी की है।सरकार का दावा है कि सभी वर्गों की भागीदारी के बाद UCC का मसौदा तैयार किया जाएगा। लेकिन UCC लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस और आदिवासी नेतृत्व इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं।

Madhya Pradesh UCC : कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल UCC के मसौदे, उसके स्वरूप और विभिन्न समुदायों पर संभावित प्रभाव को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को पहले विस्तृत ड्राफ्ट सार्वजनिक करना चाहिए और सभी पक्षों से व्यापक चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि UCC से आदिवासी समाज की पारंपरिक पहचान और संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने इसे आदिवासी हितों के खिलाफ बताया है।जबकि UCC को लेकर भाजपा इसे सामाजिक समानता और महिला अधिकारों से जोड़कर पेश कर रही है। भाजपा का मानना है कि प्रदेश में भी UCC लागू कर नागरिकों को एक समान कानूनी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का तर्क है कि अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों के बजाय एक समान व्यवस्था से न्यायिक प्रक्रिया अधिक सरल होगी। बहरहाल अब मध्य प्रदेश में UCC का मुद्दा केवल कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। आगामी चुनावी समीकरणों और सामाजिक समूहों पर इसके प्रभाव को देखते हुए यह विषय प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गया है।

read more : Cabinet Decision : स्वामित्व योजना को मंजूरी,वर्षों से काबिज संपत्ति स्वामियों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya Pradesh UCCMPMP NewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor
मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक 2026 पास, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए एक समान कानून
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

UCC Bill Passed : सबको कानून एक समान, हिंदू हो या मुसलमान

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
गुरु पूर्णिमा पर MP सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में होगा ‘महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व’
Pin Postमध्य प्रदेश

Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?