,

Fertilizer Seizure: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध 603 बोरी खाद जब्त, कालाबाजारी पर नकेल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fertilizer Seizure

Fertilizer Seizure: फिंगेश्वर और छुरा में उर्वरक विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई

Fertilizer Seizure: कृषि विभाग ने फिंगेश्वर और छुरा के 11 उर्वरक विक्रय केंद्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी गई खाद को जब्त किया। लक्ष्मी कृषि केंद्र लोहझर में कुल 603 बोरी खाद जप्त की गई, जबकि प्रकाश खाद भंडार बासीन में 150 बोरी और गुरूकृपा कृषि केंद्र बासीन में 115 बोरी खाद के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। विभाग ने बताया कि इन केंद्रों ने नियमों का उल्लंघन किया था, जिसके चलते कार्रवाई की गई।

Fertilizer Seizure: किसानों को सतर्क रहने और अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद लेने की अपील

अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें और पक्का बिल प्राप्त करें। यह कदम कालाबाजारी और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए उठाया गया है। कृषि विभाग का कहना है कि नियमों का पालन कराना और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि कृषि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि विभाग अवैध व्यापार और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखे हुए है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्रवाई करेगा।

read also: Nautapa 2026 : इस बार गर्मी दिखाएगी असर, जानें 27 नक्षत्रों का मौसम और लोगों की जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा