,

Cleanliness Drive: अमृतधारा जल प्रपात में चला वृहद स्वच्छता अभियान, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Cleanliness Drive

Cleanliness Drive: जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में सभी विभागों ने संभाली स्वच्छता की कमान

Cleanliness Drive: एमसीबी जिले की पहचान बन चुके अमृतधारा जल प्रपात परिसर में रविवार सुबह जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए इस अभियान में जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल को स्वच्छ, सुंदर और पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाए रखना था।

Cleanliness Drive: कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और सीईओ अंकिता सोम ने किया श्रमदान

स्वच्छता अभियान के दौरान जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल में जिले के कई जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रशासन के साथ मिलकर परिसर की सफाई की। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि अमृतधारा जल प्रपात एमसीबी जिले को विशेष पहचान दिलाने वाला पर्यटन स्थल है, इसलिए इसकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए हर स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों और पर्यटकों से भी इस प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

जिला प्रशासन की इस सराहनीय पहल को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी सकारात्मक कदम बताया। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि पर्यटन स्थलों के संरक्षण और जनजागरूकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

read also: Nautapa 2026 : इस बार गर्मी दिखाएगी असर, जानें 27 नक्षत्रों का मौसम और लोगों की जिंदगी पर क्या पड़ेगा प्रभाव