By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Sushasan Tihar Protest : किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुरेश आयाम समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में
छत्तीसगढ

Sushasan Tihar Protest : किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुरेश आयाम समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

Abhishek Singh
Last updated: May 29, 2026 6:58 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Sushasan Tihar Protest : प्रतापपुर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर के दौरान किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मामला प्रतापपुर के टुकुडांड में आयोजित सुशासन तिहार शिविर का बताया जा रहा है।

Contents
Sushasan Tihar Protest : काली पट्टी बांधकर शिविर स्थल पहुंचे कांग्रेस जनप्रतिनिधिSushasan Tihar Protest : किसानों की समस्याओं को लेकर जताई नाराजगीSushasan Tihar Protest : पुलिस ने सुरेश आयाम समेत कई लोगों को लिया हिरासत मेंSushasan Tihar Protest : टुकुडांड शिविर में बढ़ी राजनीतिक हलचलSushasan Tihar Protest : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान
Sushasan Tihar Protest

Sushasan Tihar Protest : काली पट्टी बांधकर शिविर स्थल पहुंचे कांग्रेस जनप्रतिनिधि

कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य सुरेश आयाम और कांग्रेस जनपद सदस्य अपने समर्थकों के साथ काली पट्टी बांधकर शिविर स्थल पहुंचे। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन कर रहे नेताओं का कहना था कि किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है, जिसके कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।

Sushasan Tihar Protest : किसानों की समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि किसानों को समय पर सुविधाएं और योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ रहा है।

Sushasan Tihar Protest

Sushasan Tihar Protest : पुलिस ने सुरेश आयाम समेत कई लोगों को लिया हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य सुरेश आयाम समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।हिरासत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का विवाद भी देखने को मिला। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।

Sushasan Tihar Protest : टुकुडांड शिविर में बढ़ी राजनीतिक हलचल

सुशासन तिहार शिविर के दौरान हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की गई।

Sushasan Tihar Protest

Sushasan Tihar Protest : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बयान

मामले को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों को गंभीर बताते हुए सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

read more : Deepak Baij Statement : टीएस बाबा के भाग्य को लेकर बयानबाजी तेज, पुरंदर मिश्रा पर दीपक बैज का पलटवार

TAGGED:chattisgarhHindi NewsnewsSushasan Tihar ProtestTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?