By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Pani Nama Bhopal : जल, संस्कृति और संवेदनाओं से सजी ‘पानी नामा’ की अनूठी प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
मध्य प्रदेश

Pani Nama Bhopal : जल, संस्कृति और संवेदनाओं से सजी ‘पानी नामा’ की अनूठी प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Abhishek Singh
Last updated: May 28, 2026 9:08 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Pani Nama Bhopal : जल और संस्कृति पर आधारित अनूठी प्रस्तुति

Pani Nama Bhopal : भोपाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अमृतमय जलमय’ और ‘पानी नामा’ ने दर्शकों को संगीत, संवेदनाओं और भारतीय दर्शन की अद्भुत यात्रा पर ले गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति में जल के महत्व को गीत, संवाद और नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, प्रकृति प्रेम और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाना था।

Contents
Pani Nama Bhopal : जल और संस्कृति पर आधारित अनूठी प्रस्तुतिPani Nama Bhopal : भारत की सांस्कृतिक समृद्धि की हुई सराहनाPani Nama Bhopal : ‘पानी नामा’ की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्रPani Nama Bhopal : लोकप्रिय गीतों ने बांधा समांPani Nama Bhopal : रहीम के दोहे से दिया जल संरक्षण का संदेशPani Nama Bhopal : दर्शकों के मन में छोड़ी गहरी छाप
Pani Nama Bhopal

Pani Nama Bhopal : भारत की सांस्कृतिक समृद्धि की हुई सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्रिनिदाद और टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्र दत्त सिंह मौजूद रहे। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि भारत ऐसा देश है जहां आधुनिकता और प्राचीन संस्कृति साथ-साथ जीवंत हैं।उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों की यात्रा करने के बावजूद भारत जैसी बहुआयामी संस्कृति कहीं देखने को नहीं मिली।वहीं नेपाल दूतावास के प्रथम सचिव दीपक पोरखिरे ने भारत-नेपाल संबंधों को सांस्कृतिक रूप से बेहद गहरा बताया। उन्होंने कहा कि भारत आकर उन्हें अपने गांव जैसा अपनापन महसूस हुआ।

Pani Nama Bhopal : ‘पानी नामा’ की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘पानी नामा’ की संगीतमय प्रस्तुति रही। इसमें बारिश, नदी, सावन, पनघट और प्रेम को जीवन के विभिन्न रंगों से जोड़ते हुए मंचित किया गया।मंच पर बिजली की कड़क, बादलों की गूंज और बारिश की ध्वनि के बीच एंकर ने जल को जीवन का प्रतीक बताते हुए कहा कि “ज़िंदगी-नामा नहीं, बल्कि पानी-नामा है।”प्रस्तुति में पानी को कभी प्रेम, कभी स्मृति, कभी संवेदना और कभी जीवन दर्शन के रूप में प्रस्तुत किया गया।

Pani Nama Bhopal : लोकप्रिय गीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान कई लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक और रोमांचित कर दिया। ‘पानी रे पानी तेरा रंग कैसा’, ‘रिमझिम गिरे सावन’, ‘आया सावन झूम के’, ‘ओ नदिया चले रे धारा’, ‘मोहे पनघट पे नंदलाल’, ‘दिल है छोटा सा’ और ‘अल्लाह मेघ दे पानी दे’ जैसे गीतों ने माहौल को संगीतमय बना दिया।दर्शकों ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

Pani Nama Bhopal : रहीम के दोहे से दिया जल संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में रहीम का प्रसिद्ध दोहा “रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून” भी प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि जल केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन, संस्कृति और संवेदनाओं का आधार है।

Pani Nama Bhopal : दर्शकों के मन में छोड़ी गहरी छाप

संगीत, साहित्य और भावनाओं से सजी इस प्रस्तुति ने दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जल संरक्षण केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी जिम्मेदारी भी है।कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

READ MORE : Fatty Liver : क्या बिना दवा के ठीक हो सकता है फैटी लिवर? जानिए क्या करें और किन चीजों से बचें

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsPani Nama BhopalTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava
Bhojpur Ara Rajesh Yadav Murder Case
बिहार

Bhojpur Ara Rajesh Yadav Murder Case: भोजपुर में दुस्साहसिक वारदात: जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की गोली मारकर हत्या; घात लगाए बदमाशों ने बाइक सवार को घेरा

By Yoganand Shrivastava
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें 24 कैरेट गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?