By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > कर्नाटक > Karnataka Politics : कर्नाटक की खींचतान को प्रियंका गांधी ने संभाला, डीके शिवकुमार के प्रयास निर्णायक मोड़ पर..
कर्नाटकदेश- विदेश

Karnataka Politics : कर्नाटक की खींचतान को प्रियंका गांधी ने संभाला, डीके शिवकुमार के प्रयास निर्णायक मोड़ पर..

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: May 28, 2026 2:01 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
5 Min Read
Karnataka Politics dk-shivakumar-next-cm priyanka
Karnataka Politics dk-shivakumar-next-cm priyanka
SHARE
Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

Karnataka Politics : नई दिल्ली, कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चल रही सत्ता खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना मजबूत हो गई है। कांग्रेस के भीतर चल रही इस कवायद में प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका अहम मानी जा रही है।

Contents
Karnataka Politics : शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से संपर्क किया तब बनी बातये भी जानिए Gold Silver Rate 28 May 2026 : दो महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी गिरी, जानिए आपके शहर आज का भाव
Karnataka Politics

आज सुबह डी के शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्दरमैया से नाश्ते पर मिलते हैं, शिवकुमार सिद्दरमैया के पैर छूते हुए नजर आते हैं। ये तस्वीर बयां करती है कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने वाली है, वे वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री सिद्दरमैय से आशीर्वाद ले रहे हैं। दूसरी तस्वीर गले मिलते हुए है, जो बताती है कि सिद्दरमैय बथाई दे रहे हैं।

Karnataka Politics

सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार काफी समय से कथित ‘ढाई-ढाई साल’ वाले सत्ता फॉर्मूले को लागू कराने की कोशिश कर रहे थे। इस सिलसिले में उन्होंने कई बार दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व से बातचीत भी की, लेकिन राहुल गांधी को अपने पक्ष में पूरी तरह सहमत नहीं कर पाए।

Karnataka Politics : शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से संपर्क किया तब बनी बात

बताया जा रहा है कि इसके बाद शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से संपर्क किया। प्रियंका गांधी ने मामले में सक्रिय भूमिका निभाते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा की। इसके बाद शिवकुमार के दावे पर गंभीरता से विचार शुरू हुआ और सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया को गति मिली।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष आर.वी. देशपांडे ने संकेत दिए हैं कि सिद्दरमैया अपने करीबी नेताओं को पद छोड़ने के फैसले की जानकारी दे चुके हैं। हालांकि पार्टी के कुछ मंत्री और विधायक अभी भी चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहें।

Karnataka Politics

इस बीच कांग्रेस नेतृत्व सिद्दरमैया को राष्ट्रीय राजनीति में लाने की तैयारी भी कर रहा है। चर्चा है कि उन्हें राज्यसभा भेजने के साथ पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि फिलहाल सिद्दरमैया दिल्ली की राजनीति में जाने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि यदि सिद्दरमैया राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते हैं, तो उसके बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ का रास्ता साफ हो सकता है।

पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने फिलहाल ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे जल्द ही स्थिति को लेकर खुलकर जानकारी देंगे। वहीं राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों ने भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने की बात कही है।

कर्नाटक कांग्रेस में चल रहा यह सत्ता संतुलन अब राष्ट्रीय राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गया है और आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व का फैसला काफी अहम माना जा रहा है।

संपादकीय नजरिया

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की हलचल केवल नेतृत्व बदलाव भर नहीं, बल्कि कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और शक्ति संतुलन की परीक्षा भी है। डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान अब निर्णायक मोड़ पर दिख रही है। प्रियंका गांधी की सक्रिय भूमिका यह संकेत देती है कि पार्टी नेतृत्व अब विवाद को जल्द खत्म करना चाहता है। हालांकि बार-बार नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं सरकार की स्थिरता और प्रशासनिक कामकाज पर असर डाल सकती हैं। कांग्रेस के सामने चुनौती केवल सत्ता संतुलन बनाने की नहीं, बल्कि जनता के बीच यह संदेश देने की भी है कि पार्टी अंदरूनी समीकरणों से ज्यादा शासन और विकास पर केंद्रित है।

ये भी जानिए Gold Silver Rate 28 May 2026 : दो महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी गिरी, जानिए आपके शहर आज का भाव

TAGGED:Congress internal politicsCongress leadershipCongress power struggleDK ShivakumarDK Shivakumar CM faceHindi NewsKarnataka CMKarnataka Congress newsKarnataka governmentKarnataka political crisisKarnataka politicsnext Karnataka chief ministerpolitical developments KarnatakaPriyanka Gandhi roleRahul GandhiRajya Sabha seatSiddaramaiah latest newsSiddaramaiah resignationsonia gandhistate politics newsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance
ऐसा भी होता है

Muzaffarpur Bank Glitch, Pension Account Billion Balance: पेंशनधारी बुजुर्ग बने 10 मिनट के ‘अरबपति’, खाते में दिखे 1500 करोड़ रुपये फिर हुआ बड़ा झटका

By Yoganand Shrivastava
Bhind Education Department Scam
मध्य प्रदेश

Bhind Education Department Scam: भिंड शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! अतिथि शिक्षक नियुक्तियों में लाखों रुपये की अनियमितता के आरोप

By Yoganand Shrivastava
हरियाणा

DC Aparajita School Inspection : डीसी अपराजिता का राजकीय स्कूल में औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ खाया मिड डे मील

By Abhishek Singh
Joura Robbery Case
मध्य प्रदेश

Joura Robbery Case: जौरा में दिनदहाड़े लूट: मंदिर जा रहे दंपती से कट्टे के बल पर जेवर और नकदी छीनी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?