Gold Silver Rate 28 May 2026 : नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में गोल्ड करीब दो महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण निवेशकों का रुख बदला है, जिसका असर सोने और चांदी दोनों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
स्पॉट गोल्ड करीब 1.1 फीसदी टूटकर 4,406 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर में भी करीब 0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही और स्पॉट सिल्वर लगभग 1.6 फीसदी गिरकर 73 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच डॉलर मजबूत हुआ है। इसके चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्पों को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। इसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।
Gold Silver Rate 28 May 2026 : भारतीय बाजार में भी गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 2,230 रुपये सस्ता होकर 1,56,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,17,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। सिल्वर करीब 10,000 रुपये टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।
Gold Silver Rate 28 May 2026 : प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
शहर 24K 22K 18K
इंदौर ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
भोपाल ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
जयपुर ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
पटना ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
दिल्ली ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
मुंबई ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
कोलकाता ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
चेन्नई ₹1,58,180 ₹1,45,000 ₹1,21,600
लखनऊ ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
कानपुर ₹1,56,060 ₹1,43,050 ₹1,17,040
Gold Silver Rate 28 May 2026 : दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई। सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना करीब 1,100 रुपये टूटकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी करीब 3,300 रुपये घटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलो रह गई। विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर इंडेक्स में मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

