By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Air Ambulance Portal Launch : एमपी में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने लॉन्च किया ‘एयर एम्बुलेंस एमपी’ पोर्टल और ऐप
मध्य प्रदेश

Air Ambulance Portal Launch : एमपी में स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने लॉन्च किया ‘एयर एम्बुलेंस एमपी’ पोर्टल और ऐप

Abhishek Singh
Last updated: May 27, 2026 6:47 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

REPORT : AKASH SEN

Contents
Air Ambulance Portal Launch : रियल-टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल प्रोसेसिंग और 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर से मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचारAir Ambulance Portal Launch : एयर एम्बुलेंस सेवा अब होगी और तेज व पारदर्शीAir Ambulance Portal Launch : पोर्टल में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएंAir Ambulance Portal Launch : आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी मुफ्त सुविधाAir Ambulance Portal Launch : भोपाल में 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटरAir Ambulance Portal Launch : कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Air Ambulance Portal Launch : रियल-टाइम ट्रैकिंग, डिजिटल प्रोसेसिंग और 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर से मरीजों को मिलेगा त्वरित उपचार

Air Ambulance Portal Launch : मध्यप्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य आपात सेवाओं को और अधिक प्रभावी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए “एयर एम्बुलेंस एमपी” पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी नागरिक को समय पर इलाज के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े।

Air Ambulance Portal Launch

Air Ambulance Portal Launch : एयर एम्बुलेंस सेवा अब होगी और तेज व पारदर्शी

नए डिजिटल पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए आवेदन और अनुमोदन की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो गई है। नई प्रणाली में रियल-टाइम ट्रैकिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

Air Ambulance Portal Launch : पोर्टल में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

“एयर एम्बुलेंस एमपी” प्लेटफॉर्म पर कई हाईटेक फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें-

  1. एयर एम्बुलेंस फ्लीट की रियल-टाइम ट्रैकिंग
  2. डिजिटल सेवा अनुरोध प्रणाली
  3. सेवा प्रदाताओं को तत्काल नोटिफिकेशन
  4. अनुमोदन अधिकारियों के लिए रियल-टाइम अलर्ट
  5. पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही और पारदर्शिता
  6. 140 से ज्यादा जीवनरक्षक मिशन पूरे

प्रदेश में संचालित पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा अब तक 140 से अधिक जीवनरक्षक मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। इन मिशनों में नवजात शिशु चिकित्सा, हृदय रोग, गंभीर ट्रॉमा, न्यूरोलॉजिकल इमरजेंसी और अंग प्रत्यारोपण से जुड़े मामले शामिल हैं।

Air Ambulance Portal Launch : आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी मुफ्त सुविधा

राज्य सरकार द्वारा यह सेवा आयुष्मान भारत कार्डधारकों और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को भी समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Air Ambulance Portal Launch : भोपाल में 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर

भोपाल में 24×7 एयर मेडिकल ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। यहां “बीचक्राफ्ट किंग एयर C-90” फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट और “AW-109” मल्टी इंजन हेलीकॉप्टर हमेशा स्टैंडबाय पर रहेंगे, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा सके।

Air Ambulance Portal Launch : कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अशोक बर्णवाल, स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस, फ्लाईओला एविएशन के CMD एस. राम ओला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।यह नई पहल मध्यप्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, तेज और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

READ MORE : Khajuraho Yoga Mahotsav : योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

TAGGED:Air Ambulance Portal LaunchHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

MP Weather Today : 22 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून सिस्टम

By Abhishek Singh
Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway
उत्तर प्रदेश

Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार समेत बाल-बाल बचे

By Yoganand Shrivastava
UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?