,

Vishrampur Protest: विश्रामपुर थाना के बाहर कांग्रेस का धरना समाप्त, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव ने तोड़ा अनशन

Vishrampur Protest

Vishrampur Protest: प्रशासन से बातचीत के बाद खत्म हुआ तीन दिन का प्रदर्शन

Vishrampur Protest: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के बाहर पिछले तीन दिनों से चल रहा कांग्रेस का धरना, भूख हड़ताल और आमरण अनशन आखिरकार समाप्त हो गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक-दूसरे को नारियल पानी पिलाकर अपना प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं का यह प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज मामले और पुलिस कार्रवाई को लेकर किया जा रहा था। बुधवार सुबह तक धरना जारी था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत के बाद सहमति बनी और प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला लिया गया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की, जबकि टीएस सिंहदेव ने आमरण अनशन खत्म कर दिया।

Vishrampur Protest: पुलिस ने दिया भरोसा, जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे

Vishrampur Protest: प्रशासन के साथ हुई चर्चा के बाद कांग्रेस की कुछ मांगों पर सहमति बनी। नरेंद्र जैन की पत्नी द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने तक नरेंद्र जैन की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विवेचना अधिकारी को भी हटा दिया गया है और अब पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी। हालांकि कांग्रेस नेता विश्रामपुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई और नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट का मामला वापस लेने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन और कांग्रेस के बीच समझौते के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी विश्रामपुर पहुंचे थे। उन्होंने मंच से पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि भविष्य में कांग्रेस सरकार आने पर गलत तरीके से काम करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई पूर्व मंत्री और विधायक भी मंच पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से एसडीएम शिवानी जायसवाल और एडिशनल एसपी योगेश देवांगन ने समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

read also: Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की फिर अपील, भारत से समझौते का सम्मान करने की मांग

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…