REPORT : AJAY NIGAM
Water Conservation India : बढ़ते जल संकट और भीषण गर्मी पर जताई चिंता
Water Conservation India : इंदौर में सीसीआरएच, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी और पानी की कमी आने वाले वर्षों में मानव जीवन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।डॉ. द्विवेदी ने कहा कि पानी बचाने के लिए जो प्रयास अभी किए जा रहे हैं, वे काफी देर से शुरू हुए हैं। अब समाज को सिर्फ वर्तमान नहीं, बल्कि अगले 25 से 50 वर्षों की जल चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा।

Water Conservation India : “सिर्फ सरकार नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी”
उन्होंने कहा कि जल संकट का समाधान किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार के बस की बात नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। यदि अभी से ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।डॉ. द्विवेदी ने लोगों से अपील की कि वे केवल सजावटी पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि आम, जामुन, बेल जैसे फलदार पेड़ों के साथ नीम, पीपल और बरगद जैसे बड़े वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण करें। उन्होंने कहा कि ऐसे पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भूजल स्तर सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Water Conservation India : जल संरक्षण के लिए बताए 10 बड़े उपाय
- वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाया जाए
- पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन
- हर परिवार बनाए “जल बजट”
- पेड़ लगाओ–पानी बचाओ अभियान
- आधुनिक सिंचाई तकनीक अपनाई जाए
- पानी की बर्बादी रोकने जागरूकता अभियान
- ग्रे-वॉटर का पुनः उपयोग
- उद्योगों में जल पुनर्चक्रण अनिवार्य
- स्कूलों में जल संरक्षण शिक्षा
- सामूहिक भागीदारी जरूरी
Water Conservation India : “आज लगाया गया एक वृक्ष, भविष्य का जीवन बचाएगा”
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि आज लगाया गया एक पेड़ भविष्य की पीढ़ियों के लिए पानी और जीवन की सुरक्षा बन सकता है। उन्होंने संदेश दिया कि यदि आज पानी बचाया जाएगा, तभी आने वाला कल सुरक्षित रहेगा।
READ MORE ; Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan : प्रदेश में जल संरक्षण के कार्यों में श्रमदान कर मनेगा गंगा दशहरा,मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में भव्य ‘शिप्रा तीर्थ परिक्रमा’ में चढ़ाएंगे 300 फीट की चुनरी

