By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Tractor Fire : तेंदूपत्ता से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ

Tractor Fire : तेंदूपत्ता से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Abhishek Singh
Last updated: May 24, 2026 5:47 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

REPORT : ABHISHEK SINGH THAKUR

Contents
Tractor Fire : भानुप्रतापपुर में बिजली तार की चपेट में आने से हुआ हादसाTractor Fire : चालक की समझदारी से बची बड़ी जनहानिTractor Fire : मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और 112 की टीमTractor Fire : बिजली तार के संपर्क में आने से लगी आग

Tractor Fire : भानुप्रतापपुर में बिजली तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

Tractor Fire : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भीरागांव समिति के ग्राम घोठा फड़ से तेंदूपत्ता लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गई। यह हादसा ग्राम सेमरापारा के पास बीच बस्ती में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली भानुप्रतापपुर स्थित स्थायी गोदाम की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे घरेलू बिजली तार के संपर्क में आने से ट्रॉली में भरे तेंदूपत्तों में आग लग गई।

Tractor Fire

Tractor Fire : चालक की समझदारी से बची बड़ी जनहानि

आग लगते ही चालक हरेंद्र उइके ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि ट्रॉली और उसमें भरे करीब 80 बोरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जलकर खाक हो गए।घटना जिस स्थान पर हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर कई मकान मौजूद थे। यदि आग थोड़ी पहले लगती, तो आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था।

Tractor Fire

Tractor Fire : मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और 112 की टीम

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और 112 की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही जले हुए तेंदूपत्तों पर लगातार पानी डाला गया, ताकि हवा के कारण चिंगारी फैलकर किसी अन्य जगह आग न पकड़ सके।

Tractor Fire : बिजली तार के संपर्क में आने से लगी आग

चालक हरेंद्र उइके ने बताया कि ट्रॉली में लगभग 80 बोरा तेंदूपत्ता भरा हुआ था। रास्ते में बिजली तार के संपर्क में आने के बाद अचानक आग लग गई।वहीं डिप्टी रेंजर नागेंद्र सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है।

READ MORE : Twisha Sharma Case : बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में अब ‘सुप्रीम’ सुनवाई ,दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनेगी बड़ी जांच का आधार

TAGGED:chattisgarhHindi NewsnewsTODAY NEWSTractor Fire
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?