,

पिंक सिटी में बारिश के बाद और सर्द हुआ मौसम

After the rain, the weather in the Pink City became colder

राजस्थान में बारिश का दौर फिर शुरू, जयपुर से लेकर जोधपुर, सीकर में गिर रहा मावठा

जयपुर: राजस्थान की राजधानी में जोरदार बारिश के बाद मौसम और सर्द हो गया है, जिसके कारण लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। आज सुबह से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण सर्दी बढ़ती जा रही है। ठंड के मारे लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। आमतौर पर व्यस्त रहने वाले इलाके, जहां ट्रैफिक जाम आम बात होती थी, आज वहां सन्नाटा और गाड़ियों की कम आवाजाही देखी गई। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

जयपुर में इस बार ठंड पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा महसूस की जा रही है। तापमान में भी बेहद कमी देखी जा रही है। जिसके कारण मौसम इस साल का सबसे ठंडा माना जा रहा है। इस मौसम में गर्म कपड़े और गरम पेय पदार्थ ही लोगों का सहारा बने हुए हैं।

जयपुर में मावठे की बारिश से और बढ़ गई ठंड

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 11 जनवरी 2025 को जयपुर, पाली, अजमेर, सीकर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनू और चूरू जिलों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 12 जनवरी को चूरू, झुंझुनू, नागौर, सीकर, अलवर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

जयपुर की ये खबर भी पढ़िए: 35 लोगों के साथ ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर टास्क फोर्स की कार्रवाई

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…