By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Development Projects : सिंगरौली को 552 करोड़ की विकास सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है जिला
मध्य प्रदेश

Development Projects : सिंगरौली को 552 करोड़ की विकास सौगात, सीएम डॉ. यादव बोले- ऊर्जा का पावर हाउस है जिला

Abhishek Singh
Last updated: May 23, 2026 8:55 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Development Projects : 552 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

Development Projects : सिंगरौली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 23 मई को जिले को 552 करोड़ रुपये की बड़ी विकास सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंगरौली मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी और प्रदेश की आर्थिक ताकत का अहम केंद्र है।

Contents
Development Projects : 552 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजनDevelopment Projects : उज्ज्वला योजना की महिलाओं को 115 करोड़ रुपये की सहायताDevelopment Projects : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को भी बड़ी राहतDevelopment Projects : “प्रदेश के खजाने में बहनों के लिए कोई कमी नहीं”Development Projects : सिंगरौली को बताया ऊर्जा का पावर हाउसDevelopment Projects : शिक्षा और जल संरक्षण पर भी जोरDevelopment Projects : अनावश्यक खर्च से बचने की अपील
Development Projects

Development Projects : उज्ज्वला योजना की महिलाओं को 115 करोड़ रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए लगभग 115 करोड़ रुपये की अनुदान राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

Development Projects : सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को भी बड़ी राहत

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 33.71 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 202.28 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की गई।

Development Projects

Development Projects : “प्रदेश के खजाने में बहनों के लिए कोई कमी नहीं”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

Development Projects : सिंगरौली को बताया ऊर्जा का पावर हाउस

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली केवल कोयले की वजह से ही नहीं, बल्कि अब यहां सोने की खदान मिलने के कारण भी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि जिले को रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बड़ी सौगातें मिली हैं, जिससे क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है।

Development Projects : शिक्षा और जल संरक्षण पर भी जोर

सीएम ने बताया कि इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षा में सिंगरौली जिले के 5 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। जिले में 4 सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और नदी जोड़ो अभियान का जिक्र करते हुए जल संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

Development Projects : अनावश्यक खर्च से बचने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से सादगी और मितव्ययता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि समाज में अनावश्यक खर्च कम हो सके।

READ MORE : Tinsukia Mirror Campaign : दीवारों पर लगाए जा रहे आईने, खुले में पेशाब करने वालों को दिखेगा अपना चेहरा

TAGGED:Development ProjectsHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Drishti Online Platform MP : सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म,’ जानें क्या होगा फायदा?

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : जन-कल्याण के लिए सीएम डॉ. मोहन ने दिए 10 हजार 800 करोड़, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

By Abhishek Singh
Cyber Fraud Case
उत्तर प्रदेश

Cyber Fraud Case: 1.50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 11 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?