Sugam Lok Parivahan : 7 क्षेत्र बनाकर चलाई जाएगी 5 हजार से ज्यादा बस,आधुनिक और सेंट्रलाइज्ड होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम
Sugam Lok Parivahan : मध्य प्रदेश में 21 साल बाद राज्य सरकार मुख्यमंत्री सुगम लोक परिवहन सेवा योजना के तहत परिवहन विभाग के जरिए एक नए और आधुनिक सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को लागू कर रही है…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण नेटवर्क विस्तार, महिला सुरक्षा और प्रदेश के नागरिकों को जल्द से जल्द फील्ड में परिवहन की सुविधा मुहैया कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं..यह योजना दो चरणों में चलाई जाएगी..जिसके लिए प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा क्षेत्र बनाए जाएंगे…पहले चरण में प्रदेश के कुल 1,164 मार्गों पर करीब 5,206 बसों का संचालन अगले दो सालों में किया जाएगा…सभी बसों की मॉनिटरिंग के लिए इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैंनेजमेंट सिस्टम बनाया जाएगा…
Sugam Lok Parivahan : सरकार की इस नई पहल से प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी और किराए पर रोक लगेगी…पहले चरण में इंदौर क्षेत्र के कुल 121 मार्गों में कुल 608 बसें, उज्जैन क्षेत्र के 120 मार्गों में 371 बसें, भोपाल क्षेत्र के 104 मार्गों में 398 बसें, जबलपुर क्षेत्र के 83 मार्गों पर 309 बसें, सागर क्षेत्र के 92 मार्गों में 344 बसें, ग्वालियर क्षेत्र के 65 मार्गों में 298 बसें और रीवा क्षेत्र के 35 मार्गों में 184 बसें चलाई जाएंगी..साथ ही सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश में अलग से मध्य प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा सचिवालय का गठन भी किया जाएगा…योजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि बेहतर लोक परिवहन केवल यात्रा का साधन नहीं बल्कि प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास की जीवन रेखा है….

