Deoria : हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है: सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Deoria 

Deoria  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया जनपद को ₹655 करोड़ की लागत वाली 19 महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए सीएम योगी ने हुंकार भरी कि उनकी सरकार समस्याओं को लटकाने में नहीं, बल्कि उनका स्थाई समाधान निकालने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि इसी सुशासन और विकास के दम पर जनता जनार्दन बार-बार डबल इंजन सरकार को चुन रही है।

Deoria देवरिया को मिली फोर लेन कनेक्टिविटी, कुशीनगर में तैयार हुआ कृषि विश्वविद्यालय

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने देवरिया के बदलते स्वरूप की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कभी बदहाल सड़कों और चौरी-चौरा रेलवे क्रॉसिंग के भारी जाम के लिए जाना जाने वाला देवरिया आज आधुनिक फोर लेन कनेक्टिविटी से लैस हो चुका है। देवरिया-कसया मार्ग और नए बाईपास के निर्माण से यह इलाका पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, लखनऊ, वाराणसी और भावी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ जाएगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को निर्देश दिया कि कुशीनगर में नवनिर्मित कृषि विश्वविद्यालय का संचालन आगामी सत्र से हर हाल में शुरू कर दिया जाए, ताकि किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक मिल सके।

Deoria कानून व्यवस्था पर सख्त रुख: ‘बेटियों से छेड़छाड़ की तो अगले चौराहे पर यमराज काटेंगे टिकट’

साल 2017 से पहले की कानून व्यवस्था और सपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला था, जिसके कारण शाम ढलते ही बेटियां घरों में कैद हो जाती थीं और व्यापारी दुकानें बंद कर देते थे। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। यहाँ अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का दौर खत्म होकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ और ओडीओपी (ODOP) का युग आ चुका है। आज हमारी बेटियां नाइट शिफ्ट में भी सुरक्षित काम कर रही हैं। अगर किसी शोहदे ने उनसे बदसलूकी करने का दुस्साहस किया, तो अगले ही चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार बैठे हैं।”

Deoria विरासत और विकास का संगम, ‘जय श्रीराम’ से हो रही यूपी की वैश्विक पहचान

Deoria मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के पुनरुत्थान पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण जनता के एक-एक वोट की ताकत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “आज देश के किसी भी कोने में चले जाइए, चाहे कोई हिंदी जानता हो या नहीं, उत्तर प्रदेश के लोगों को देखते ही हर कोई मुस्कुराकर ‘जय श्रीराम’ कहता है। हमारी पहचान अब गुंडे-माफियाओं से नहीं, बल्कि प्रभु राम, भगवान कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की पावन धरती के रूप में वैश्विक स्तर पर स्थापित हो चुकी है।”

इस भव्य समारोह के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद शशांक मणि और विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Read this: Yamunanagar Video : पुलिस चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :

Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास

Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Police Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दोनों आरोपियों

Yamunanagar Video : पुलिस चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Yamunanagar Video : ढाबे के बाहर पुलिस कार्रवाई पर हुआ हंगामा REPORT

Mahendragarh Encounter : पारदी गैंग के 7 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार, दो घायल

Mahendragarh Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी आरोपी भी

School Controversy : हॉस्टल में CCTV,एक्सपायर्ड दूध और अवैध क्लिनिक का खुलासा

School Controversy : जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं REPORT : RAJIV

Plantation Drive : बढ़ती गर्मी के बीच पर्यावरण बचाने का संदेश

Plantation Drive : जन सेवक फाउंडेशन ने शुरू किया पौधारोपण अभियान REPORT