Illegal Sand Mining : खनिज विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, कई वाहन जप्त
Illegal Sand Mining : छत्तीसगढ़ के गौरेला पेड्रा मरवाही जिले में अवैध रेत उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा है। जिले के अलग-अलग इलाकों में की गई छापेमार कार्रवाई के दौरान विभाग ने 11 ट्रैक्टर, 2 हाईवा, 1 टिप्पर और 2 जेसीबी मशीन जप्त की हैं।जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के रेत परिवहन करते पाए गए। खनिज विभाग की टीम ने उन क्षेत्रों में कार्रवाई की जहां लंबे समय से अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। विभाग का कहना है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य निर्माण कार्यों की अनुमति की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन कर रहे थे।

Illegal Sand Mining : नाबालिगों से चलवाए जा रहे थे भारी वाहन
कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि कई भारी वाहन नाबालिग बच्चों से चलवाए जा रहे थे। जांच में पाया गया कि इन बच्चों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था, इसके बावजूद वाहन मालिक उनसे बेखौफ होकर हाईवा और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन चलवा रहे थे।इस खुलासे के बाद वाहन मालिकों की लापरवाही और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाबालिगों से वाहन चलवाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बना रहता है।
Illegal Sand Mining : अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
आदित्य मनकर ने बताया कि आवास योजना के लिए सीमित मात्रा में रेत परिवहन की अनुमति दी जाती है, लेकिन कई वाहन बिना किसी वैध अनुमति और दस्तावेज के रेत परिवहन करते पकड़े गए। ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।फिलहाल सभी जप्त वाहनों को संबंधित थाना और खनिज विभाग की निगरानी में रखा गया है। विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
read more : Yamunanagar Plantation Drive : बढ़ती गर्मी के बीच पर्यावरण बचाने का संदेश

