Bhilai में युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद घर में मिला शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/bhilai-youth-death-case/

Report by: Vishnu Gautam

Bhilai: भिलाई के पुरैना स्टोर पारा इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव उसके ही घर में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मामला भिलाई-3 के जीआरपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Bhilai: मारपीट के बाद बिगड़ी थी युवक की तबीयत

स्थानीय लोगों के अनुसार 19 तारीख की रात दम चौक के पास 4 से 5 युवकों ने मृतक के साथ कथित रूप से जमकर मारपीट की थी। लोगों का कहना है कि उसी घटना के बाद युवक की तबीयत लगातार खराब हो गई थी।

गुरुवार सुबह युवक की घर में मौत होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Bhilai: गला दबाकर हत्या की भी जताई जा रही आशंका

Bhilai

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Bhilai: मौके पर पहुंची जीआरपी टीम

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक कथित युवक को हिरासत में लिया।

लेकिन जैसे ही पुलिस उसे अपने साथ ले जाने लगी, वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश की।

Bhilai: भीड़ ने हिरासत में लिए युवक से मारपीट की कोशिश की

गुस्साए लोगों ने हिरासत में लिए गए युवक के साथ मारपीट करने का प्रयास किया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

हालांकि जीआरपी प्रभारी और पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को सुरक्षित थाने पहुंचा दिया।

Bhilai: शराब सेवन और उल्टी से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच के आधार पर जीआरपी प्रभारी का कहना है कि युवक की मौत अधिक शराब सेवन और उल्टी होने के कारण भी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

read also: Korba: पुल चोरी मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Uttarkashi के जंगलों में भीषण आग, आश्रम और ग्रामीणों की गोशालाओं पर मंडराया खतरा

report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में

Katihar: सालमारी पुलिस ने ट्रैक्टर और मक्का लूटकांड का किया भंडाफोड़, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार)। बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत सालमारी थाना

Raipur: रेलवे ट्रैक के पास मिली संदिग्ध लाश, इलाके में सनसनी

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक संदिग्ध

Chamoli में जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, मुआवजे की मांग

Report by: Neeraj Kandari Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगल की

Kurukshetra: विदेश भेजने के नाम पर 4.70 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने

Gullak Season 5 का ट्रेलर रिलीज, क्या मिश्रा परिवार में दिखेंगी रिश्तों की दरार?

Gullak Season 5: लोकप्रिय वेब सीरीज Gullak के पांचवें सीजन का ट्रेलर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में अगले 5

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एक्ट्रेस ट्विशा केस में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए