,

Korba: पुल चोरी मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/korba-bulldozer-action/

Report by: Umesh Dahariya

Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कबाड़ी और चर्चित पुल चोरी मामले के मुख्य आरोपी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया।

Korba: राताखार इलाके में हुई कार्रवाई

प्रशासन की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार इलाके में स्थित मुकेश साहू के दो मंजिला अवैध भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। सुबह से ही इलाके में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की भारी मौजूदगी देखी गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हलचल बनी रही।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

Korba: 150 से ज्यादा पुलिस जवान रहे तैनात

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मौके पर 150 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।

Korba

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासनिक टीम लगातार पूरे इलाके की निगरानी करती रही।

Korba: महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुई नोंकझोंक

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और नोंकझोंक भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी।

हालांकि प्रशासन की ओर से साफ किया गया कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Korba: पुल चोरी मामले से जुड़ा है आरोपी का नाम

मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी का नाम पहले भी चर्चित पुल चोरी मामले में सामने आ चुका है। प्रशासन अब उसके अवैध निर्माण और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध कब्जों और नियम विरुद्ध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

read also: Chhatarpur में शॉर्ट सर्किट का तांडव: बेकरी दुकान में भीषण आग से लाखों का माल खाक, आशियाना और आजीविका दोनों उजड़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का