By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Integrated Farming : मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने ग्राम रोशनी में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का लोकार्पण किया
मध्य प्रदेश

Integrated Farming : मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने ग्राम रोशनी में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का लोकार्पण किया

Abhishek Singh
Last updated: May 20, 2026 8:45 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

REPORT : AJAY NIGAM

Integrated Farming : 1.36 करोड़ रुपए लागत की परियोजना से स्वसहायता समूह की महिलाएं होंगी खुशहाल

Integrated Farming : खंडवा 20 मई 2026, मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने बुधवार को खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में 136 लाख रुपए लागत के इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर कार्य का लोकार्पण किया । इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर मंत्री डॉ. शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “लखपति दीदी” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से आदिवासी बहुल विकासखंड खालवा के ग्राम रोशनी में 136 लाख रुपए लागत से इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर तैयार किया जा रहा है, जहां स्व सहायता समूह की महिलाएं मछली पालन, उद्यानिकी एवं पशुपालन जैसी गतिविधियों के माध्यम से आय प्राप्त कर सकेंगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी ।

Integrated Farming : मंत्री डॉक्टर शाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय वर्ग के लोगों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिससे कि इस वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने बताया कि खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में 19.78 करोड़ रूपये लागत से “सामुदायिक कला भवन सह प्रशिक्षण केन्द्र” का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन में सर्व सुविधायुक्त 50 सीटर महिला छात्रावास एवं 50 सीटर पुरुष छात्रावास का निर्माण भी कराया जाएगा। इस भवन में आदिवासी वर्ग के युवाओं को सांस्कृतिक संरक्षण एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के ग्रामीणों को उनकी जनजाति से संबंधित लोक गायन, वादन, आदिवासी लोक नृत्य, आदिवासियों की परंपरागत चित्रकला और अन्य लोक कलाओं के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस भवन में विभिन्न विधाओं के 50 कलाकार प्रशिक्षकों के रूकने हेतु ट्रांजिट छात्रावास का निर्माण भी कराया जाएगा।

Integrated Farming : कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर से जुड़ी डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं को मछली पालन, पशुपालन, पौधारोपण एवं अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे इन व्यवसायों को अच्छी तरह से कर सकें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि महिलाएं खुशहाल होंगी, तो उनका परिवार भी खुशहाल होगा।

Integrated Farming : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौडा ने इस अवसर पर इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के तहत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि रोशनी में जिला पंचायत द्वारा पहले से संचालित गौशाला से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग जैविक खेती और पोषण वाटिका में किया जा रहा है। इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए एक्वा पार्क, फलदार पौधों की वाटिका और पर्यटन आकर्षण हेतु सेल्फी प्वाइंट विकसित किए गए हैं। यह परियोजना पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल और जीरो-वेस्ट मॉडल पर आधारित है। मछली टैंकों से निकलने वाला पोषक तत्वों से भरपूर पानी सब्जियों और फलों के लिए जैविक खाद का कार्य करेगा, जबकि बत्तखों से उत्पन्न जैविक तत्व मछलियों के लिए प्राकृतिक भोजन तैयार करेंगे। इससे उत्पादन लागत कम होगी और केमिकल फ्री उत्पादन संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि एक्वा पार्क में मछलियों के पालन के लिए चरणबद्ध आधुनिक व्यवस्था विकसित की गई है जिसमें 14 बायो फ्लॉक टैंक, रिवर्स एक्वा सिस्टम, बड़े बायो फ्लॉक तालाब,तथा आवलिया बांध के बैकवॉटर में स्थापित 120 आधुनिक केज शामिल हैं। मछली बीजों को प्रारंभिक अवस्था में बायोफ्लॉक टैंकों में पाला जाएगा और आकार बढ़ने पर उन्हें क्रमशः बड़े सिस्टम और केज कल्चर में स्थानांतरित किया जाएगा।

Integrated Farming : सीईओ डॉ गौड़ा ने बताया कि महिला समूहों द्वारा उत्पादित मछलियों की आपूर्ति खंडवा सहित प्रदेश के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों तक करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जिला पंचायत द्वारा फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का गठन किया जाएगा, जिससे महिलाओं को संगठित बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि 50 एकड़ क्षेत्र में 16 महिला स्व-सहायता समूहों की कुल 160 आदिवासी महिलाएं मछली पालन के साथ-साथ बत्तख पालन, फल-सब्जी उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

READ MORE : Statement Controversy : राहुल का विवादित बयान, फिर छिड़ा सियासी संग्राम ,राहुल के मोदी–शाह पर वार का क्या होगा अंजाम ?

TAGGED:Hindi NewsIntegrated FarmingMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Neeti : हर कॉर्पोरेट कर्मचारी को पता होनी चाहिए चाणक्य की ये 5 बातें, तभी मैनेजर नहीं बल्कि बनेंगे बॉस

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Panchang 8 July 2026 : बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Horoscope 8 July 2026 : इन राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

By Abhishek Singh
Jamtara BJP Monthly Organization Meeting
झारखंड

Jamtara BJP Monthly Organization Meeting: भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन; SIR अभियान के तहत बूथ स्तर पर सक्रिय होंगे कार्यकर्ता

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?