Suryastra Rocket System : भारत की रक्षा ताकत लगातार मजबूत होती जा रही है। ब्रह्मोस मिसाइल के बाद अब भारत को एक और बड़ी सैन्य शक्ति मिली है। प्राइवेट सेक्टर की डिफेंस कंपनी Nibe Limited ने ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज में स्वदेशी ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। 150 से 300 किलोमीटर तक मार करने वाला यह रॉकेट सिस्टम भारतीय सेना की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता को और मजबूत करेगा।

Suryastra Rocket System : 300 किलोमीटर दूर तक सटीक हमला करने में सक्षम
सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम के दो वेरिएंट का परीक्षण किया गया, जिनकी रेंज 150 किलोमीटर और 300 किलोमीटर बताई गई है। परीक्षण के दौरान दोनों रॉकेटों ने बेहद सटीक निशाना लगाया।रिपोर्ट के अनुसार, 150 KM वेरिएंट का CEP (Circular Error Probable) केवल 1.5 मीटर और 300 KM वेरिएंट का CEP लगभग 2 मीटर रहा। रक्षा क्षेत्र में इतनी सटीकता को बेहद खतरनाक और आधुनिक तकनीक माना जाता है।
Suryastra Rocket System : क्या है सूर्यास्त्र रॉकेट सिस्टम?
सूर्यास्त्र एक लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम है, जिसे दुश्मन के अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है।यह सिस्टम दुश्मन के कमांड सेंटर, रडार स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और सैन्य ठिकानों पर लंबी दूरी से हमला करने में सक्षम है। पारंपरिक तोपों की तुलना में यह ज्यादा एडवांस गाइडेंस और नेविगेशन तकनीक का इस्तेमाल करता है।
Suryastra Rocket System : दुश्मन के एयर डिफेंस को भी दे सकता है चुनौती
सूर्यास्त्र केवल भारी गोले दागने वाला सिस्टम नहीं है, बल्कि यह आधुनिक नेविगेशन और कंट्रोल तकनीक से लैस है। इसकी मदद से सेना दुश्मन की सीमा के काफी अंदर मौजूद रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना सकती है।यह तकनीक सैनिकों को सीधे युद्ध क्षेत्र में भेजे बिना हमला करने की क्षमता देती है, जिससे सेना की सुरक्षा भी बढ़ती है।
Suryastra Rocket System : पाकिस्तान की क्यों बढ़ी चिंता?
300 किलोमीटर रेंज वाला यह रॉकेट सिस्टम भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी मदद से भारतीय सेना सीमा पार दुश्मन के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को सटीक निशाना बना सकती है।रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे हथियार दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड नेटवर्क और सैन्य ढांचे को कमजोर करने में बेहद प्रभावी साबित होते हैं। यही वजह है कि सूर्यास्त्र के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है।
Suryastra Rocket System : आत्मनिर्भर भारत को मिला बड़ा बूस्ट
सूर्यास्त्र का सफल परीक्षण भारत के स्वदेशी रक्षा निर्माण अभियान और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।भारत अब केवल हथियार आयात करने वाला देश नहीं, बल्कि आधुनिक रक्षा तकनीक विकसित करने वाले देशों की सूची में तेजी से अपनी जगह मजबूत कर रहा है।
read more : Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

