REPORT : AJAY NIGAM
Tribal Welfare MP : जनजातीय कार्य विभाग की परामर्श समिति की बैठक संपन्न
Tribal Welfare MP : भोपाल में जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय परामर्श समिति की बैठक मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनजातीय समाज के विकास, छात्रावासों के युक्तियुक्तकरण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई अहम सुझाव दिए गए।

Tribal Welfare MP : ब्लॉक मुख्यालय में छात्रावास बनाने पर जोर
बैठक में मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि बिखरे हुए गांवों में छात्रावास संचालित करने की बजाय ब्लॉक मुख्यालयों में उनका युक्तियुक्तकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां कॉलेज स्थापित हैं, वहां जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा शुरू की जाए ताकि छात्र-छात्राएं आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
Tribal Welfare MP : छात्राओं के लिए बस सुविधा की सराहना
बैठक में मौजूद विधायकों ने मंत्री डॉ. शाह द्वारा अपने क्षेत्र में जनजातीय छात्राओं के लिए शुरू की गई बस सेवा की सराहना की। साथ ही विभिन्न कन्या छात्रावासों का नाम रानी दुर्गावती और शबरी माता के नाम पर रखने के फैसले को भी सराहा गया।

Tribal Welfare MP : विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विशेष योजना
बैठक में सहारिया, बैगा और भारिया जनजातियों के समग्र विकास पर विशेष फोकस किया गया। तय किया गया कि उमरिया, शिवपुरी और छिंदवाड़ा में इन जनजातियों के लिए विशेष विद्यालय शुरू किए जाएंगे। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि इन समुदायों को हर स्तर पर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
Tribal Welfare MP : भारिया जनजाति की घटती जन्म दर पर होगा अध्ययन
मंत्री डॉ. शाह ने विभाग को निर्देश दिए कि भारिया जनजाति में घटती जन्म दर पर विशेषज्ञों से अध्ययन कराया जाए और विस्तृत शोध रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने जरूरी हैं।

Tribal Welfare MP : वनवासियों को भूमि पट्टे देने में सैटेलाइट इमेज का सुझाव
बैठक में सुझाव दिया गया कि वनवासियों को भूमि पट्टे देने के मामलों में सैटेलाइट इमेज को प्रमाण के तौर पर मान्यता दी जाए। इस पहल को लेकर मंत्री डॉ. विजय शाह की सराहना भी की गई।
Tribal Welfare MP : छात्रावासों में सामग्री सीधे उपलब्ध कराने की मांग
बैठक में यह सुझाव भी आया कि छात्रावासों में विद्यार्थियों को चादर और अन्य आवश्यक सामग्री की राशि DBT से देने की बजाय सामग्री सीधे उपलब्ध कराई जाए। साथ ही छात्रावासों और आश्रमों में अलग से अधीक्षकों की भर्ती कर शिक्षकों को केवल अध्यापन कार्य में लगाने की बात कही गई।
Tribal Welfare MP : आदर्श गांव विकसित करने की योजना
मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि सहारिया, बैगा और भारिया जनजातियों के एक-एक गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गांवों में शासन की सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विभागीय अधिकारी विधायक और कलेक्टर के साथ समन्वय बनाकर काम करें।
READ MORE : Mohan Yadav Bastar Visit : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण और विकास के लिए मांगा आशीर्वाद

