Cabinet Performance : एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, बदलाव की सुगबुगाहट ,UPSC की तर्ज पर नेताओं की परीक्षा, पास पर ‘प्रमोशन’ फेल पर ‘बाहर’
Cabinet Performance : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट के मंत्रियों का परफॉर्मेंस टेस्ट (रिपोर्ट कार्ड समीक्षा) चल रहा है, जिसमे खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों की छुट्टी कर कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि नए चेहरों को मौका मिलने की पूरी संभावना है.. दरअसल मध्य प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए भाजपा ने मंत्रियों की परफॉर्मेंस समीक्षा का बड़ा कार्यक्रम तय किया है। ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही मोहन सरकार के मंत्रियों को रविवार और सोमवार को सत्ता-संगठन के प्रमुखों के सामने रिपोर्ट कार्ड रखना होगा।
Cabinet Performance : सबसे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा वित्त-आबकारी व प्रभार के जिलों से जुड़ा लेखा-जोखा पेश करेंगे। अंत में राज्यमंत्री राधा सिंह की बारी आएगी। रिपोर्ट 18 मुख्य बिंदुओं पर है। सत्ता-संगठन के प्रमुख संबंधित मंत्री को उनकी कमियों से रू-ब-रू कराएंगे। इस कवायद को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही उन विधानसभा सीटों की समीक्षा होगी, जहां भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी अब इन सीटों पर आगामी रणनीति तैयार करने में जुटी है। वन-टू-वन समीक्षा मुख्यमंत्री निवास पर हो रही है जिसमे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह- संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे |
READ MORE : Biggest Dinosaur Discovery : थाईलैंड में मिला एशिया का सबसे विशाल डायनासोर, 27 टन वजन और 88 फीट लंबाई ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

