कान फिल्म फेस्टिवल में फिर चर्चा में आईं उर्वशी रौतेला
79वें Cannes Film Festival में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशन लुक्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट से लेकर अदिति राव हैदरी तक कई सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा। इसी बीच उर्वशी रौतेला भी रेड कार्पेट पर साड़ी पहनकर पहुंचीं, लेकिन इस बार उनका लुक तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार हो गया।

उर्वशी ने गोल्डन बॉर्डर वाली आईवरी साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली। इसके साथ उन्होंने फूलदान के आकार का डिजाइनर बैग कैरी किया, जिसने उनके लुक को और भी यूनिक बना दिया। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया।
जीजी हदीद से हुई तुलना
उर्वशी रौतेला का लुक सामने आते ही लोगों को सुपरमॉडल जीजी हदीद की याद आ गई। दरअसल, जीजी हदीद ने साल 2023 में NMACC लॉन्च इवेंट के दौरान इसी तरह की आईवरी साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहना था, जिसे डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।जैसे ही उर्वशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, यूजर्स ने दोनों लुक्स की तुलना शुरू कर दी। कई लोगों ने दावा किया कि उर्वशी ने जीजी हदीद का पूरा लुक कॉपी किया है।
सोशल मीडिया पर जमकर हुई ट्रोलिंग
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला को लेकर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने उनके लुक को “सस्ती कॉपी” बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर हर साल उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल का निमंत्रण कैसे मिल जाता है।फेमस इंस्टाग्राम फैशन वॉचडॉग Instagram पेज “Diet Sabya” ने भी उर्वशी और जीजी हदीद के लुक की तुलना करते हुए पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उर्वशी के आउटफिट को लेकर तीखी टिप्पणी की गई, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।
2023 में खूब वायरल हुआ था जीजी हदीद का लुक
जीजी हदीद ने 2023 में NMACC ओपनिंग सेरेमनी में यह खास साड़ी पहनी थी। उस समय उनका यह इंडियन ट्रेडिशनल लुक दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया था। जीजी ने खुद भी भारतीय परिधान पहनने पर खुशी जाहिर की थी और डिजाइनर्स की जमकर तारीफ की थी।डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने बताया था कि इस चिकनकारी साड़ी को लखनऊ में तैयार किया गया था और इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा था। साड़ी की बारीक कढ़ाई और शाही डिजाइन ने इसे बेहद खास बना दिया था।
कान 2026 में साड़ी फैशन का ट्रेंड
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियों के बीच साड़ी फैशन खास ट्रेंड में नजर आ रहा है। अदिति राव हैदरी ने जहां न्यूड-गोल्डन साड़ी पहनकर लोगों का ध्यान खींचा, वहीं हुमा कुरैशी बैंगनी रंग की साड़ी में नजर आईं।हालांकि उर्वशी रौतेला का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, लेकिन इसकी वजह फैशन से ज्यादा सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग बन गई।
READ MORE : विजय का नाम सुनते ही शर्मा गईं तृषा कृष्णन, ‘Karuppu’ स्क्रीनिंग का वीडियो वायरल

