By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Former Naxalite : 28 साल बाद फिर थामी किताबें,पूर्व नक्सली जगतार सिंह ने 10वीं में हासिल किए 72 प्रतिशत अंक
छत्तीसगढ

Former Naxalite : 28 साल बाद फिर थामी किताबें,पूर्व नक्सली जगतार सिंह ने 10वीं में हासिल किए 72 प्रतिशत अंक

Abhishek Singh
Last updated: May 17, 2026 1:13 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

REPORT : ABHISHEK SINGH THAKUR

Contents
Former Naxalite : भानुप्रतापपुर पुनर्वास केंद्र से सामने आई प्रेरणादायक कहानीFormer Naxalite : 28 साल बाद दोबारा शुरू की पढ़ाईFormer Naxalite : कभी नक्सली संगठन में DVCM पद पर था सक्रियFormer Naxalite : पत्रकार बनकर समाज को देना चाहते हैं सकारात्मक संदेशFormer Naxalite : युवाओं के लिए बना प्रेरणा का प्रतीक

Former Naxalite : भानुप्रतापपुर पुनर्वास केंद्र से सामने आई प्रेरणादायक कहानी

Former Naxalite : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित नक्सली पुनर्वास केंद्र से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी जगतार सिंह, जो कभी नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे, अब शिक्षा के जरिए समाज की मुख्यधारा में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।पूर्व नक्सली जगतार सिंह ने पुनर्वास केंद्र में रहते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। उन्होंने 72 प्रतिशत अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि यदि इंसान ठान ले तो जिंदगी में किसी भी मोड़ से नई शुरुआत की जा सकती है।

Former Naxalite

Former Naxalite : 28 साल बाद दोबारा शुरू की पढ़ाई

जगतार सिंह की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने वर्ष 1998 में आठवीं कक्षा पास की थी। इसके बाद करीब 28 वर्षों तक उनकी पढ़ाई छूट गई थी। लंबे अंतराल के बाद उन्होंने फिर से किताबें उठाईं और मेहनत के दम पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की।उनकी इस उपलब्धि को पुनर्वास केंद्र के अधिकारी भी बड़ी प्रेरणा मान रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता उन युवाओं के लिए उदाहरण है जो भटके हुए रास्ते से लौटकर सामान्य जीवन शुरू करना चाहते हैं।

Former Naxalite : कभी नक्सली संगठन में DVCM पद पर था सक्रिय

जानकारी के मुताबिक, जगतार सिंह वर्ष 2016 से छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन के साथ सक्रिय था। वह गरियाबंद, धमतरी और ओडिशा के नुआपाड़ा इलाके में काम कर चुका है। संगठन में वह DVCM पद पर भी रहा।हालांकि बाद में उसने नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पुनर्वास केंद्र में आने के बाद उसने शिक्षा को अपनी नई जिंदगी का आधार बनाया।

Former Naxalite : पत्रकार बनकर समाज को देना चाहते हैं सकारात्मक संदेश

जगतार सिंह ने आगे भी पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में पत्रकार बनना चाहते हैं ताकि समाज के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचा सकें और लोगों को सही दिशा दिखा सकें।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों और वहां मिले सहयोग को दिया। जगतार सिंह का कहना है कि शिक्षा इंसान की जिंदगी बदल सकती है और उन्होंने इसे खुद महसूस किया है।

Former Naxalite : युवाओं के लिए बना प्रेरणा का प्रतीक

भानुप्रतापपुर पुनर्वास केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, जगतार सिंह की सफलता यह दिखाती है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को नई दिशा दे सकता है।फिलहाल पूरे इलाके में जगतार सिंह की इस उपलब्धि की चर्चा हो रही है। लोग उनकी मेहनत और जज्बे की सराहना कर रहे हैं। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई या जीवन की राह से भटक गए हैं।

READ MORE : Train Journey : ट्रेन से अजमेर पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, यात्रियों से की स्वदेशी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील

TAGGED:chattisgarhFormer NaxaliteHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love1
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Gwalior Mobile Snatching Case
मध्य प्रदेश

Gwalior Mobile Snatching Case: 24 घंटे में तीन जगह मोबाइल लूटने वाला एक्टिवा सवार बदमाश गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद

By Yoganand Shrivastava
PM Modi Blog on shyama prasad mukherjee
BlogPin Postदेश- विदेश

PM Modi Blog : भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित एक जीवन

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Jaish-e-Mohammed Terrorists Arrested
मध्य प्रदेश

Jaish-e-Mohammed Terrorists Arrested: गुजरात और एमपी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकवादी गिरफ्तार, टला बड़ा हमला

By Yoganand Shrivastava
महाराष्ट्र में लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, प्रशासन हाई अलर्ट पर
Pin Postदेश- विदेशमहाराष्ट्र

Maharashtra Rain Red Alert : महाराष्ट्र में 8 जुलाई तक मूसलाधार का अलर्ट, मुंबई-पुणे में हाहाकार, एक्शन में सरकार

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?