MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा जल्द न्याय
MP Judiciary : फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन… मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य न्याय व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को एक एकीकृत डिजिटल मंच पर लाना है, जिससे अदालतों और वकीलों का समय बचे और मामलों का त्वरित निपटारा हो सके। यह पहल सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू किए गए ‘One Case One Data’ एक मामला, एक डेटा, सिस्टम के अनुरूप ही राज्य के स्तर पर मामलों की त्वरित सुनवाई और सुलभ न्याय को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। दरअसल भारत तेजी से डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के दौर से गुजर रहा है। शासन, प्रशासन, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य की तरह अब न्याय व्यवस्था भी डिजिटल बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है।लेकिन आज भी न्याय प्रणाली में कई डिजिटल प्लेटफॉर्म अलग-अलग काम कर रहे हैं, जिससे सूचनाओं का समन्वय, केस ट्रैकिंग और न्याय तक त्वरित पहुंच में चुनौतियां बनी हुई हैं।
MP Judiciary : ऐसे में Fragmentation to Fusion यानी बिखरे हुए डिजिटल सिस्टम को एकीकृत कर एक मजबूत और संयुक्त डिजिटल न्याय मंच तैयार करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इस प्रक्रिया से अदालतों, पुलिस, जेल, फॉरेंसिक लैब, अभियोजन विभाग और नागरिक सेवाओं को एक ही डिजिटल इकोसिस्टम से जोड़ना है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां हर विभाग की जानकारी रियल-टाइम में साझा हो सके और न्यायिक प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बने। Fragmentation to Fusion केवल एक तकनीकी अवधारणा नहीं, बल्कि न्याय को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाने का विजन है। एक संयुक्त डिजिटल न्याय मंच न केवल प्रक्रियाओं को तेज करेगा, बल्कि आम नागरिक को यह भरोसा भी देगा कि न्याय अब दूर नहीं, बल्कि एक क्लिक की दूरी पर है।आज न्याय व्यवस्था में भी उसी मॉडल को लागू करने की जरूरत है। ई-कोर्ट्स, डिजिटल इंडिया मिशन और ऑनलाइन गवर्नेंस पहल इस दिशा में मजबूत आधार तैयार कर चुके हैं।
MP Judiciary : यदि सभी न्यायिक और प्रशासनिक संस्थाओं को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाए, तो यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं होगा, बल्कि न्याय की नई क्रांति साबित हो सकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज नवाचार और तकनीक का जमाना है। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने और बनाए रखने में सबसे बड़ी भूमिका न्याय तंत्र की है। ऐसे में न्यायतंत्र ने नवाचारों के माध्यम से जो अळख जगाया है। ऐसे में ये डिजिटल के नवाचार न्याय व्यवस्था के लिये आसान राह प्रशस्त करेंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में होने वाला यह प्रयोग देश का पहला प्रयोग बताया जा रहा है। इसके सफल होने के बाद हो सकता है, इसे अन्य प्रदेशों में भी लागू किया जाए। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद सभी का फायदा होगा और कम समय में लोगों को सही न्याय मिल पाएगा।।
read more : Digvijaya Singh Bhojshala Statement : खुद को सनातनी साबित करते दिग्विजय सिंह बोले- भोजशाला का अंतिम निर्णय करेगा सुप्रीम कोर्ट

