Gold Silver Price Hike : टैक्स बढ़ने से तस्करी बढ़ने की संभावना,मिडिल ईस्ट का तनाव, इंपोर्ट ड्यूटी से बढ़े सोने-चांदी के भाव
Gold Silver Price Hike : लगातार सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने आम नागरिक परेशान है, सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव पिछले कई समय से बना हुआ है और एक बार फिर इसमें तेजी देखने को मिली है, सोना 9 हजार और चांदी 18 हजार रूपय महंगी हो गई है | जो दिखाती है कि आर्थिक स्थिरता और सुरक्षित निवेश को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। 2026 में, भारत में सोने की कीमतें लगभग ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें ₹2,75,000 प्रति किलो के आसपास रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जो आम आदमी की पहुँच से दूर होता जा रहा है, मजबूरी उन लोगो की ज्यादा है जिनके घर में शादी है, उधर केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है।
Gold Silver Price Hike : बुधवार को जारी इस आदेश के बाद आज यानी 13 मई को सर्राफा बाजार में सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार रुपए महंगी हो गई है। 10 ग्राम सोने का भाव 1.60 लाख रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 2.87 लाख रुपए पर पहुंच गया है। सरकार का मकसद विदेशी खरीद कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को घटाना है। अमेरिकी-ईरान जंग के बीच सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है।
Gold Silver Price Hike : इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी। हाल ही में पीएम मोदी ने भी अपील की है की एक साल तक सोना ना खरीदे | उधर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि टैक्स बढ़ने से तस्करी बढ़ सकती है। इससे पहले जब ड्यूटी कम की गई थी, तब स्मगलिंग में कमी आई थी। कुल मिलाकर बढ़ती सोने चांदी की कीमतों से आम लोगो और सराफा बाजार से जुड़े व्यापारियों पर भी पड़ना लाज़मी है ऐसे में क्या कदम उठाये जा सकते है, इसका अर्थव्यवस्था में कितना असर पड़ेगा ? इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले सुनाते है किसने क्या कुछ कहा
READ MORE : Ladli Behna Yojana : बहनों के सम्मान, सशक्तिकरण की बनी पहचान,CM डॉ. मोहन यादव ने जारी की 36वीं किस्त

