Illegal Fertilizer Raid : खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग का सख्त जांच अभियान
Illegal Fertilizer Raid : खैरागढ़ जिले में खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने सख्त जांच अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम सिंघौरी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित करीब 600 बोरी उर्वरक जब्त किया।

Illegal Fertilizer Raid : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम सिंघौरी स्थित मोतीपाल के गोदाम में सफेद प्लास्टिक बोरियों में बिना नाम, कंपनी और बैच नंबर का संदिग्ध उर्वरक भंडारित पाया गया। टीम ने मौके से खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
Illegal Fertilizer Raid : गोदाम सीलबंद, संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी
Illegal Fertilizer Raid : कृषि विभाग की टीम ने संदिग्ध उर्वरक मिलने के बाद गोदाम को सीलबंद कर पूरी खेप जब्त कर ली। यह कार्रवाई सहायक संचालक कृषि लुकमान साहू के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन के मामले पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया गया है।

Illegal Fertilizer Raid : कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का कहना है कि अवैध खाद, बीज और कीटनाशकों के कारोबार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
READ MORE : Hasdeo River Accident : एमसीबी में बड़ा हादसा, हसदेव नदी के चेक डैम में डूबने से युवक की मौत

