Somnath Swabhiman Parv : मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत
Somnath Swabhiman Parv : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित अरुणाय में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। यह आयोजन श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच आयोजित किया गया।

Somnath Swabhiman Parv : मंदिर में की पूजा-अर्चना
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।
Somnath Swabhiman Parv : 101 महिलाओं की कलश यात्रा को किया रवाना
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान मुख्यमंत्री ने 101 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा को रवाना किया। धार्मिक वातावरण में निकाली गई इस यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Somnath Swabhiman Parv : संत-महात्माओं का किया स्वागत
नायब सिंह सैनी ने 48 कोस क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ स्थलों से पहुंचे संत-महात्माओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
Somnath Swabhiman Parv : अरुणाय लंगर हॉल का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बने अरुणाय लंगर हॉल का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Somnath Swabhiman Parv : विशेष प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा लगाई गई “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” विषयक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया।प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और देश की आस्था से जुड़े पहलुओं को आकर्षक चित्रों और जानकारियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां नई पीढ़ी को देश के इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
Somnath Swabhiman Parv : ज्योतिसर में भी किया दर्शन
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पवित्र तीर्थस्थल ज्योतिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
read more : Varanasi ‘मिट गए सनातन को मिटाने वाले’: वाराणसी में सीएम योगी बोले— भारत की चेतना में बसती है हमारी संस्कृति

