Maoist Bunker Recovery : गंगालूर क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी
Maoist Bunker Recovery : बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। डोडीतुमनार पटेलपारा के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया बंकर और भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

Maoist Bunker Recovery : मुखबिर की सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया एक बंकर मिला।
Maoist Bunker Recovery : डिमाइनिंग के बाद मिली विस्फोटक सामग्री
सुरक्षा मानकों के तहत पहले डिमाइनिंग कार्रवाई की गई, जिसके बाद बंकर से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। पुलिस को आशंका है कि इन उपकरणों का उपयोग माओवादी विस्फोटक तैयार करने और अन्य गतिविधियों में करते थे।
Maoist Bunker Recovery : ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने बंकर से कई तकनीकी उपकरण और हथियार बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं होंडा कंपनी के जनरेटर – 02 नग ,लेथ मशीन – 02 नग,इन्वर्टर – 01 नग,बड़ी बैटरी – 04 नग,छोटी बैटरी – 01 नग,सोलर प्लेट – 08 नग,मोटर – 01 नग,वेल्डिंग मशीन – 01 नग,ड्रिल मशीन – 01 नग,देशी बीजीएल लॉन्चर – 01 नग,बीजीएल सेल – 29 नग,कॉर्डेक्स वायर लगभग 50 मीटर,प्लास्टिक ड्रम – 02 नगक्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा
Maoist Bunker Recovery : घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माओवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा।
Maoist Bunker Recovery : वैधानिक कार्रवाई जारी
बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस बंकर का इस्तेमाल किस स्तर की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
read more : Jewellery Shop Theft : रायपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी, लक्ष्य ज्वेलरी से सोने-चांदी के जेवर पार

