,

जांजगीर-चांपा: 48 घंटे में 80 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Janjgir-Champa: 80 absconding warrants arrested in 48 hours

पुलिस का विशेष अभियान सफल

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देशन में जिलेभर में 48 घंटे के भीतर 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये सभी आरोपी हत्या की कोशिश, बलवा, चोरी, लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त थे और लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे। पुलिस की विभिन्न टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से इनकी गिरफ्तारी की, और सभी को उनके ठिकानों से पकड़ा गया।

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और न्यायालय के आदेशों के पालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी वारंटियों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा अपराध किया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस अभियान से जिले में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और अपराधियों के बीच भय का माहौल बना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की