Newly Married Youth Suicide : शादी के कुछ दिन बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम
Newly Married Youth Suicide : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरोल में नवविवाहित युवक अमित गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

Newly Married Youth Suicide : अमरूद के पेड़ पर लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह अमित गुप्ता का शव घर से करीब 300 मीटर दूर एक अमरूद के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
Newly Married Youth Suicide : 29 अप्रैल को हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि अमित गुप्ता की शादी 29 अप्रैल को हुई थी, जबकि 30 अप्रैल को दुल्हन ससुराल आई थी। शादी के महज कुछ दिनों बाद युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं।
Newly Married Youth Suicide : क्षेत्र का कुशल मिस्त्री था अमित
ग्रामीणों के अनुसार अमित गुप्ता इलाके का एक कुशल मिस्त्री था और व्यवहार से भी काफी मिलनसार माना जाता था। अचानक उठाए गए इस कदम से लोग हैरान हैं।
Newly Married Youth Suicide : पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामानुजगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
read more : Knife Attack : रायपुर में बदमाशों का आतंक, युवक पर घर के बाहर चाकू से हमला

