Railway Station Accident : चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा
Railway Station Accident : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया। ट्रेन के गति पकड़ते ही यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गया, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई।

Railway Station Accident : आरपीएफ जवान ने दिखाई बहादुरी
घटना के दौरान वहां मौजूद आरपीएफ के एएसआई निरंजन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जवान की बहादुरी और तेजी से कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
Railway Station Accident : प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी
घटना को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ सेकंड की देरी भी यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी। आरपीएफ जवान की तत्परता की लोगों ने जमकर सराहना की।
Railway Station Accident : CCTV फुटेज आया सामने
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरपीएफ जवान द्वारा समय रहते यात्री को बचाते हुए देखा जा सकता है।
Railway Station Accident : घायल यात्री का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने घायल यात्री को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

