City Bus Fire : पंडरी इलाके में चलती बस में अचानक लगी आग
City Bus Fire : राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती सिटी बस में अचानक आग लग गई। घटना जब्बार नाला के पास VIP चौक के करीब हुई, जहां देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी।

City Bus Fire : बस में सवार थे 20 से 25 यात्री
जानकारी के अनुसार घटना के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत बस से उतरकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
City Bus Fire : आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।
City Bus Fire : बस में नहीं था अग्निशमन उपकरण
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस में अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं था। ऐसे में शुरुआती आग को नियंत्रित नहीं किया जा सका और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की चपेट में आ गई। लोगों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा के साथ बड़ी लापरवाही बताया है।
City Bus Fire : दमकल देर से पहुंची, पूरी बस जलकर खाक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दमकल की गाड़ी समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
City Bus Fire : एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही थी बस सेवा
बताया जा रहा है कि यह सिटी बस सेवा एक निजी एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही थी। घटना के बाद प्रशासन और परिवहन विभाग पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
read more : Police Transfer : हजारीबाग में 39 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कानून-व्यवस्था मजबूत करने बड़ा फेरबदल

