Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मुंगेली में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 60 जोड़े धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद तोखन साहू ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से बेटियों के विवाह को लेकर परिवारों की चिंता कम हुई है और अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगी है।
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : समारोह के दौरान नवदंपत्तियों को चेक एवं उपहार सामग्री भी वितरित की गई। विवाह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर पुन्नूलाल मोहले सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन को लेकर पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
READ MORE : Theft Case : महासमुंद पुलिस का बड़ा खुलासा, 15 चोरी मामलों का पर्दाफाश

