Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान ले उड़े बदमाश
Massive Theft : छत्तीसगढ़ के पंडरिया में चोरों ने एक ही रात में बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी। कवर्धा जिले के पाढ़ी रोड इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 6 घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Massive Theft : प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी की कुल रकम करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई जा रही है। सुबह जब पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला।
Massive Theft : 25 से 30 लाख की चोरी से इलाके में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Massive Theft : स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी नजर नहीं आ रही है। इस घटना के बाद पंडरिया पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
READ MORE : Annual Function : भाटापारा कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे मंत्री टंकराम वर्मा, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

