,

Lakhimpur Kheri: रिश्वतखोर बाबू पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 12 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri

रिपोर्ट -विकास गुप्ता

Lakhimpur Kheri भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने दुधवा टाइगर रिजर्व (बफर जोन) के एक कनिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी बाबू ने एक कर्मचारी से उसके तबादले के बदले पैसों की मांग की थी। टीम ने यह कार्रवाई शहर के व्यस्त गड्डा मार्केट इलाके में अंजाम दी।

Lakhimpur Kheri ट्रांसफर के नाम पर मांगी थी ‘घूस’

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता इंदल सिंह ने अपनी पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दुधवा नेशनल पार्क से महेशपुर पोस्ट पर अपने स्थानांतरण (तबादले) के लिए आवेदन किया था। यह प्रार्थना पत्र प्रभागीय वनाधिकारी को संबोधित था, जिसे कनिष्ठ लिपिक विक्रान्त सिंह नेगी को सौंपा गया था। आरोप है कि लिपिक ने इस फाइल को आगे बढ़ाने और काम कराने के एवज में 12,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Lakhimpur Kheri बीयर की दुकान के पास बिछाया जाल

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद लखनऊ की ट्रैप टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया। आरोपी बाबू ने रिश्वत की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को विलोबी हॉल के सामने स्थित गड्डा मार्केट में एक बीयर की दुकान के पास बुलाया था। जैसे ही विक्रांत नेगी ने इंदल सिंह से 12 हजार रुपये हाथ में लिए, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

Lakhimpur Kheri कानूनी कार्रवाई और आरोपी का विवरण

पकड़ा गया आरोपी विक्रांत सिंह नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल (हल्द्वानी) का रहने वाला है और वर्तमान में लखीमपुर की फॉरेस्ट कॉलोनी में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे सदर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से वन विभाग के अन्य कर्मचारियों और बाबूओं में हड़कंप मच गया है।

Read this: Koriya elephant attack: कोरिया के जंगल में हाथियों का हमला, महिला की कुचलकर मौत, इलाके में दहशत

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की