Koriya elephant attack: कोरिया के जंगल में हाथियों का हमला, महिला की कुचलकर मौत, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Koriya elephant attack

Koriya elephant attack: घने जंगल में हुई दर्दनाक घटना, DFO ने की पुष्टि

Koriya elephant attack: कोरिया वन मंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र में घने जंगल के बीच हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचलकर मार डाला। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर हुई। जानकारी के अनुसार, घटना बीते दिन की है, जिसकी पुष्टि डीएफओ प्रभाकर खलखो ने की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

read also: SRH vs PBKS का मुकाबला आज, टॉप टीमों के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत

Koriya elephant attack: जंगल में अकेले रह रही थी महिला, गांव से दूर था घर

बताया जा रहा है कि मृतक महिला संबसिया अपने पति बृजलाल के साथ शेराडांड़ क्षेत्र के गहरे जंगल में रनगोवा नदी के पास घर बनाकर रहती थी। पति की मौत के बाद वह अकेली ही वहीं निवास कर रही थी। उसका पुत्र बसंतलाल, जो देवतीडांड़ में रहता है और ग्राम पंचायत नवा टोला का पूर्व सरपंच रह चुका है। शेराडांड़, ग्राम पंचायत देवतीडांड़ का आश्रित गांव है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।