Apex Bank Cooperative Meeting : भोपाल दिनांक 30 अप्रैल 2026 अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने आज अपेक्स बैंक के सुभाष यादव समन्वय भवन के सभागार में मध्य प्रदेश के 38 जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें जिला बैंक व प्राथमिक सहकारी समितियां को कैसे सुदृढ़ बनाएं, जिससे प्रदेश के सहकारी आंदोलन को मजबूत किया जा सके, इस बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है अतः सभी मुख्य कार्यपालक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को समिति में सम्मान और उन्हें समय पर ऋण व खाद मिले किसानों को समय पर समितियां से खाद्य प्राप्त हो इसके लिए खाद का भंडारण पिक में सुनिश्चित करें उन्होंने कहा की 16 बैंक अभी कमजोर वर्ग की श्रेणी में है विशेष कर ग्वालियर रीवा वास बगर संभाग के इसलिए यहां के सीईओ को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है जब तक पैक्स मजबूत नहीं होगी, तब तक सहकारी आंदोलन सुदृढ़ नहीं हो सकेगा पैक्स में आप सभी लोगों को मेहनत के साथ काम करना होगा. मध्य प्रदेश में पैक्स कंप्यूटराइजेशन करने में हम देश में प्रथम स्थान पर रहे हैं, यह अत्यंत हर्ष की बात है.

Apex Bank Cooperative Meeting : उन्होंने आगे कहा कि 14 अप्रैल से 10 लाख नए किसानो को सदस्य बनाने का जो अभियान शुरू हुआ है इसके लिए आप लोग समिति प्रबंधक कौन से शतत संपर्क बनाए रखें एवं उन्हें जोड़ने के लिए निर्देशित करते रहें, इस बारे में अपेक्स बैंक को भी सतत समीक्षा करनी होगी. अभी 35 लाख किसानों को खरीफ व रबी मिलाकर 25000 करोड़ का फसल ऋण वितरण किया है. सदस्यता अभियान के माध्यम से अब इस ऋण वितरण को 27000 करोड़ के लक्ष्य तक पहुंचाना है.
Apex Bank Cooperative Meeting : पैक्स में अभी मात्र 3000 बचत काउंटर है जबकि लगभग 4500 प्राथमिक समितियां कार्यरत है, अतः सभी सीईओ यह सुनिश्चित करें कि पैक्स में बचत बैंक खुले और किसानों का पैसा पैक्स में ही जमा हो, ताकि पैक्स सक्षम बने.
Apex Bank Cooperative Meeting : इस वर्ष वसूली का सीजन 30 जून तक है अभी भी दो माह का समय है मुझे बताया गया है कि खरीफ में जो 19000 करोड रुपए का ऋण बांटा गया था उस ऋण की 90% तक वसूली हो गई है, जो अच्छी बात है. खरीफ व रबी में जो रुपये 25000 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है उसकी 7% वसूली 30 जून से पहले कराई जाना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को 0% का फायदा मिल सके.
Apex Bank Cooperative Meeting : उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है, जहां पर समितियां को उपार्जन केंद्र बनाया गया है, उन समितियां में किसान परेशान ना हो गेहूं आदि का भंडारण एवं उठाव समय पर हो, ताकि बारिश आदि से गेहूं ना खराब हो. उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की की चूंकि प्रदेश में तापमान 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है अतः स्वास्थ्य के लिए उपार्जन केंद्रों पर शामियाना पर्याप्त छांव की व्यवस्था बैठने और पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था भी आप लोग अपने समिति प्रबंधकों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि किसान लोग घातक तापमान में परेशान ना हो.
Apex Bank Cooperative Meeting : प्रदेश में सहकारिता में सहकार के अंतर्गत दुग्ध समितियां एवं समितियों के सदस्यों के खातों जिला सहकारी बैंकों की शाखाओं में खुलवाने कि अपेक्षा की. प्रदेश में कार्यशील दुग्ध समितियां की संख्या 6420 है, परंतु अभी भी मात्र 85% समितियां के ही खाते जिला बैंक में खुले हैं और उनके सदस्यों की संख्या लगभग 13000 है जिनके विरुद्ध मात्र 65% ही खाते खोले गए हैं सभी को इन लक्षण की पूर्ति सुनिश्चित करे.
Apex Bank Cooperative Meeting : बैठक में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री मनोज गुप्ता ने प्रदेश के सभी 38 जिला बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ समिति प्रबंधकों को यह हिदायत दे कि कम से कम पांच समितियां का वे प्रतिदिन निरीक्षण करें और आप लोग भी हफ्ते में अपने दौरा कार्यक्रम समितियां के भ्रमण के अवश्य बनाएं. आरंभ में उन्होंने बैंक के नवनियुक्त प्रशासक श्री महेंद्र सिंह जी यादव का स्वागत किया इसके बाद सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का परिचय कराया और अपेक्स बैंक की कार्यकलापों की जानकारी दी.
Apex Bank Cooperative Meeting : उन्होंने कहा कि हमें 14 अप्रैल से शुरू हुए 10 लाख नवीन सदस्यों को सहकारिता से जोड़ने के प्रयास में गति लाना है अभी तक 7000 लोगों की अंश पूंजी प्राप्त हो चुकी है एवं चार लाख सदस्य बन चुके हैं.
Apex Bank Cooperative Meeting : बैठक में अपेक्स बैंक की मुख्य कार्य विशेष कर्तव्ययस्थ अधिकारी श्रीमती अरुणा दुबे, श्री अरुण मिश्रा श्री के टी सज्जन श्री अरविंद दुबे श्री आशीष राजोरिया श्री विवेक मलिक श्री समीर सक्सेना श्री करण यादव श्री अजय देवड़ा श्री आर के गंगेले श्रीमती लता कृष्णन श्री आर सी पटले अभय प्रधान सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
read more : Chandrashekhar Sahu Statement : पीएम के ‘अर्बन नक्सली’ बयान पर भड़के चरणदास महंत, बोले-प्रधानमंत्री जहां जाते हैं, उनका स्वर बदल जाता है

