दिल्ली का ‘दंगल’: शीशमहल Vs राजमहल पर घमासान !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दिल्ली का दंगल: आप बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज

पीएम हाउस तक नहीं पहुंच सके आप नेता

दिल्ली: विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद राजनैतिक दलों में एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। वे कुछ देर के लिए धरने पर बैठे फिर प्रधानमंत्री आवास की ओर रवाना हो गए। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी शीशमहल बनाने का आरोप लगा रही है। हम इन आरोपों की सच्चाई बताने के लिए आए हैं। हम जब यहां आए तो बीजेपी वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस हमें अंदर जाने से रोक रही है।

पीएम आवास की ओर रवाना होने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि सीएम हाउस में सोने का टॉयलेट लगाया गया है। हम सोने का टॉयलेट ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हम पीएम आवास भी जा रहे हैं। दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा चुकी है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

मंगलवार को दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इसी के साथ दिल्ली में चुनावी शोर सुनाई देना शुरू हो गया है। ऐलान के मुताबिक पांच फरवरी को मतदान और आठ को मतगणना होगी।

ये है दिल्ली का विधानसभा चुनाव कार्यक्रम

आयोग के ऐलान के मुताबिक दिल्ली में वोटिंग 5 फरवरी को होगी। चुनाव का रिज़ल्ट 8 फरवरी को सामने आएगा। इसके साथ ही अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी।

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू की। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा। 2024 दुनिया भर में चुनाव का साल रहा। लोकसभा में रिकॉर्ड मतदान हुआ। नया साल दिल्ली के चुनावों से शुरू हो रहा है। कहा कि हमे उम्मीद है दिल्ली दिल से वोट करेगी।  राजीव कुमार ने लोकसभा चुनावों के बाद निर्वाचन आयोग पर उठाए सवालों के जवाब भी दिए। राजीव ने शायराना अंदाज़ में कहा कि, ‘सब सवाल अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है’।

ये है विधानसभा की स्थिति

-70 सीटों पर चुनाव
-कुल 1.55 करोड़ वोटर्स
-2.08 लाख- फर्स्ट टाइम वोटर्स

चुनाव में पोलिंग बूथ समेत अन्य जरूरी जानकारी

दिल्ली में 70 विधानसभा हैं पहली बार अपने वोट का अधिकार करने वाले 2 लाख 8000 वाटर नए जुड़े हैं। दिल्ली में टोटल 13033 पोलिंग स्टेशन हैं। 2697 लोकेशन पर जिसमें से अर्बन 13033 हैं। वेब कास्टिंग 100% हैं। एवरेज वाटर पर पोलिंग स्टेशन 1191 हैं। पीडब्ल्यूडी मैनेज करेगा 70 के 70। विधानसभा महिलाओं को मैनेज करने के लिए 7070 विधानसभा में मॉडल पोलिंग स्टेशन 210 बनाए गए हैं। पोलिंग स्टेशन पर पीने का पानी, टॉयलेट , चाइनीस व्हीलचेयर सुविधाएं मौजूद रहेंगे।

बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। दिल्ली में पारंपरिक रूप से एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होते रहे हैं। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

दिल्ली में आप और बीजेपी आमने सामने, केजरीवाल ने आतिशी को लेकर किया बड़ा दावा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार