दिल्ली में आप और बीजेपी आमने सामने, केजरीवाल ने आतिशी को लेकर किया बड़ा दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्लीः आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है। बता दें कि दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया है। महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर फ्रॉड व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद दिल्ली की जनता को डिजिटल फ्रॉड की दिशा में लेकर जा रहे हैं। संजीवनी नाम की कोई योजना कैबिनेट से पास नहीं की गई है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को ठगने का काम कर रहे है।

दो विभागों ने विज्ञापन देकर जनता को किया आगाह

बता दें कि दिल्ली सरकार के दो विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अखबारों को विज्ञापन देकर कहा कि दिल्ली में एक राजनीतिक दल द्वारा किए जा रहे उस दावे में कोई सच्चाई नहीं है जिसमें महिला सम्मान योजना और संजीवन योजना का जिक्र किया गया है। ये योजनाएं अभी तक आधिकारिक तौर पर दिल्ली में लागू नहीं की गई हैं। इसलिए अगर इससे संबंधित कोई दावा करे तो जनता उस पर भरोसा न करे।

आप ने दिया बीजेपी को जवाब

आम आदमी पार्टी के सांसद और सीनियर नेता संजय सिंह ने कहा कि ये केजरीवाल की गारंटी है कि चुनाव जीतने के बाद 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलेगा। 2100 रुपए हर महिला को उनके खाते में दिए जाएंगे। इसमें गलत क्या है, भाजपा ने दबाव बनाकर जिन अधिकारियों से ये नोटिस निकलवाया है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम अपनी योजना जारी रखेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार