Bargi Dam : मध्यप्रदेश के बरगी डैम में दर्दनाक और दुखद हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। डैम क्षेत्र में अचानक हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल है, रेस्क्यू व सर्च ऑपरेशन जारी है, एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ के साथ अब भारतीय सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही हैं। हैदराबाद से सेना व कोलकाता से पैरामिलिट्री की टीमें भी पहुंची हैं। घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी और प्रशासन को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
Bargi Dam : हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने घटना के जांच के आदेश भी दिए हैं।घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि ये बहुत बड़ा हादसा है, इससे हमें बहुत तकलीफ है, कष्ट है। सारी चीजें जांच का विषय है।जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और राज्य सरकार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।फिलहाल हादसे के बाद पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा है कि एमपी में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी गई है।

Bargi Dam : लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- CM
क्रूज फिटनेस और मानकों की जांच के बाद ही इसका संचालन होगा।साथ ही क्रूज चालक की योग्यता का परीक्षण अनिवार्य होगा। जहां एक ओर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद जबलपुर पहुंचे हुए हैं पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल बरगी हादसे ने न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया, बल्कि पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा मानकों की हकीकत भी सामने ला दी।
Bargi Dam : बरगी बांध में क्रूज हादसा
• क्रूज हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव सख्त
• मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस
• CM ने दिए हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश
• कहा- हादसे की हर पहलू से जांच होगी
• बोले- जांच जारी, जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
• लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – मुख्यमंत्री
• 29 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 4 अब भी लापता
• बरगी डैम से कुल 9 लोगों के मिले शव
• 9 शव मिले, 8 महिलाएं 1 बच्ची, 4 लापता
• रेस्क्यू टीम ने क्रूज काटकर बचाई लोगों की जिंदगी
• प्रदेशभर में क्रूज संचालन बंद करने का निर्णय
• क्रूज में तमिलनाडु का एक पूरा परिवार था सवार
• रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी से टली बड़ी त्रासदी- CM
• NDRF-SDRF ने बचाईं कई जिंदगियां
• मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक

